{"_id":"666f7d0a96b09ad480072a69","slug":"there-is-silence-in-the-market-due-to-extreme-heat-income-is-also-affected-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-119630-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भीषण गर्मी के चलते बाजार में पसरा सन्नाटा, आमदनी पर भी असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भीषण गर्मी के चलते बाजार में पसरा सन्नाटा, आमदनी पर भी असर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी के चलते बाजार में पसरा सन्नाटा। संवाद
कुरुक्षेत्र। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है, जिसके चलते लोग लू के थपेड़ों से परेशान हैं, जबकि रातें भी अब गर्म हो रही हैं, इससे लोगों की नींद भी उड़ रही हैं। अभी तक अगले तीन दिन मौसम में और ज्यादा गर्माहट रहने की संभावना बनी हुई हैं। भीषण गर्मी का असर शहरों से लेकर गांवों तक देखने को मिल रहा है, जिसके चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी के चलते बाजारों में भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहता है, जिससे दुकानदारों के व्यापार पर भी असर देखने को मिल रहा है।
ग्राहक भीषण गर्मी व लू के चलते बाजार में आवाजाही करने से परहेज कर रहे हैं, जिससे दुकानदार दिनभर ग्राहकों का इंतजार करते भी देखे जा सकते हैं। इसके कारण दुकानदारों की आमदनी पर भी असर पड़ा है। रविवार को भी भीषण गर्मी का असर सुबह से ही देखने को मिला जिसके चलते अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई हैं।
बाजार में रौनक हो गई कम : मुकेश कुमार
दुकानदार मुकेश कुमार का कहना है कि पिछले कई दिनों से तेज धूप व लू के कारण बाजार में रौनक कम हो गई है, जिसके चलते दिनभर दुकानों पर ग्राहक नहीं आते, जबकि देर शाम एक या दो ही ग्राहक सामान लेने के लिए पहुंचते हैं, जिससे अब आमदनी भी कम हो रही हैं। भीषण गर्मी के कारण अब व्यापार की चिंता भी सताने लगी है।
विज्ञापन
तापमान में गिरावट के आसार : डॉ. सीबी सिंह
कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है, जिससे जहां सब्जियों की फसलों पर असर पड़ा है तो वहीं जन जीवन भी प्रभावित हुआ है, जबकि अभी भी भीषण गर्मी का असर जारी रहने की संभावना बनी हुई है, जबकि बुधवार से बादल छाने की संभावना बनी हुई है, जिससे वीरवार को तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।