फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The weather continues to fluctuate, light clouds are expected again today

Kurukshetra News: मौसम में उतार चढ़ाव जारी है, आज के फिर हल्के बादल छाने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The weather continues to fluctuate, light clouds are expected again today
कुरुक्षेत्र। गांव पलवल के खेतों में पकने को तैयार गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। पिछले दो दिन से तापमान बढ़ने लगा है तो शुक्रवार से फिर गिरने लगेगा। बादल भी छा सकते हैं तो हवा भी चलने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में किसानों की चिंता भी बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि मौसम में बदलाव के चलते अब बारिश व तेज हवाएं चली तो पकने की ओर जा रही गेहूं की फसल में बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से खिली धूप से मौसम साफ रहा लेकिन तेज हवा चलती रही, जिसके मौसम में ठंडक रही। पर्यटन स्थलों व अन्य सार्वजनिक स्थालों पर लोगों की आवाजाही बनी रही। मौसम साफ होने के चलते रेल यातायात व अन्य यातायात सुचारू रूप के चलतेे रहे। हालांकि दोपहर के समय बढ़ी तेज धूप से तापमान में बढ़ोतरी देखने के मिली, जिससे गर्मी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन में दिखने को मिल सकता है, जिससे दोबारा बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ का बीच-बीच में सक्रिय होने माना जा रहा है। विभाग के अनुसार यह परिवर्तन किसानों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed