Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers will be made aware of new food processing techniques.

Kurukshetra News: खाद्य प्रसंस्करण की नई तकनीकों से किसानों को करेंगे जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be made aware of new food processing techniques.
कुरुक्षेत्र। एनआईएफटीएम कुंडली के 26 विद्यार्थी विलेज एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत गांव किरमिच में ग्रामीण विकास में सहयोग करेंगे। सहायक प्रोफेसर डॉ. जोरावर बूरा और पुष्कर दत्त के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की टीम 10 दिवसीय प्रवास पर गांव पहुंची है। इस दौरान विद्यार्थी किसानों और ग्रामीणों से संवाद कर स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक खाद्य उत्पादों और उद्यमिता की संभावनाओं की जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थी किसानों और युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण, खाद्य संरक्षण, उत्पादों का मूल्य संवर्धन, गुणवत्ता सुधारने और शेल्फ लाइफ बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों से जागरूक करेंगे साथ ही स्थानीय खाद्य उत्पादों के विकास, लघु खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देंगे। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को प्रत्येक सेमेस्टर में 10 से 12 दिन गांव में रहकर व्यावहारिक अनुभव दिया जाता है। इससे उन्हें ग्रामीण समस्याओं और पारंपरिक विधियों को समझने का अवसर मिलता है। वहीं, किसानों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण युवाओं को आधुनिक तकनीकों व सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed