फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The tippers of the nap are not going to the wards, the garbage piles up in the houses, the creaking cleaning system

वार्डों में नहीं जा रहे नप के टिप्पर, घरों लगने लगा कूड़े का ढेर, चरमराई सफाई व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
The tippers of the nap are not going to the wards, the garbage piles up in the houses, the creaking cleaning system
घर-घर से कूड़े के उठान के लिए लगाए गए नगर परिषद के 81 टिप्पर पिछले कई दिनों से कूड़े का उठान करने वार्डों में नहीं जा रहे हैं। इससे घरों में कूड़े के ढेर लग चुके हैं। वार्ड के लोग पिछले कई दिनों से पॉलिथीन में भरकर रखे कूड़ को डालने के टिप्पर का इंतजार में बैठे हैं। घर में रखे कूड़े से भरे इन पॉलीथिन से दुर्गंध उठने लगी है और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। शहर के लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के 31 वार्डों से कूड़ा उठाने के लिए नप के 81 टिप्पर लगे हुए हैं। इन टिप्परों में कूड़ा डालने के लिए वार्ड वासियों से एडवांस शुल्क लिया जाता है। टिप्पर घर तक न जाने के कारण कई क्षेत्र में लोग अब घर का कूड़ा कचरा सड़कों पर गिरा रहे हैं। इससे सड़कों पर भी ढेर लग चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद थानेसर एरिया में आने वाली बड़ी छोटी 60 हजार इकाइयों से रोजाना करीब 70 टन कूड़ा निकलता है। इस कूड़े का निस्तारण करना नगर परिषद के लिए सिर दर्द बना हुआ है क्योंकि पिपली स्थित मुख्य डंपिंग जोन हमेशा भरा रहता है। कुछ दिन पहले नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा लाडवा क्षेत्र में डंपिंग जोन बनाने का प्रयास किया तो वहां के लोगों से इसका विरोध करना शुरू कर दिया। शहर में इस समय झांसा रोड पर जनता स्कूल, पेट्रोल पंप के सामने, भद्रकाली मंदिर के समीप, जिंदल पार्क के आगे व पीछे, पुराना बाईपास, शेख चेहली मकबरे के पास, पुरानी सब्जी मंडी के पीछे, रेलवे फाटक के पास, निरंकारी भवन के सामने, राजेंद्र नगर कुटिया रोड, अमीन रोड, सेक्टर-13, सेक्टर-10 के समीप और सेक्टर-17 सहित कई जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन से नहीं आया टिप्पर
सेवन-बी कॉलोनी वासी शकुंतला नेहरा ने कहा कि हमने टिप्पर के लिए भुगतान एडवांस किया हुआ है। 10 दिन से उनके क्षेत्र में टिप्पर नहीं आया। घर में कूड़े का ढेर लग चुका है, इससे बीमारियां फैलना का खतरा बना हुआ है। अधिकारी लगातार कह रहे हैं कि रोजाना कूड़े का उठान किया जा रहा है, लेकिन ये सच नहीं है।
एक दिन छोड़कर आता है टिप्पर
वार्ड नंबर एक वासी पदम धीमान ने कहा उनके वार्ड में एक दिन छोड़कर टिप्पर आता है, जिससे लोगों को अपने घरों में कूड़ा स्टोर करके रखना पड़ता है। कई बार टिप्पर दो दिन नहीं आया तो इस कूड़े से दुर्गंध उठने लगती है। वार्डों में सड़क के किनारे मिनी डंपिंग जोन बने हुए हैं। कई-कई दिनों तक यहां से भी कूड़े का उठान नहीं होता है।
झांसा रोड पर जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर
झांसा रोड स्थित दुकानदार सतीश शर्मा ने कहा कि भद्रकाली मंदिर के पास कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कई-कई दिनों तक कूड़े का उठान नहीं होता। बार-बार कहने पर कर्मचारी से कूड़ा उठाते हैं, लेकिन बाद में फिर से वही स्थिति पैदा हो जाती है। इस समय जनता स्कूल, पेट्रोल पंप, जिंदल पार्क के पास, स्थानेश्वर महादेव मंदिर वाली सड़क पर भी गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।

घर-घर जा रहे टिप्पर
नप के टिप्पर घर-घर कूड़ा लेने जा रहे हैं। डंपिंग जोन पर मशीन में आग लग जाने की वजह से कुछ दिनों के लिए समस्या जरूर आई थी, लेकिन दोबारा से नियमित टिप्पर हर घर व कॉलोनी तक पहुंच रहे हैं। जहां कहीं भी टिप्पर नहीं पहुंच पा रहे हैं वहां वे तुरंत व्यवस्था कराएंगे।
बलबीर, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed