फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The target is to sow Dhaincha, pulses and guar crops in 30 thousand acres.

Kurukshetra News: 30 हजार एकड़ में ढैंचा, दलहन व ग्वार की फसलों की बिजाई का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The target is to sow Dhaincha, pulses and guar crops in 30 thousand acres.
कुरुक्षेत्र। फसल विविधीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत खरीफ 2026 में हरी खाद की फसल ढैंचा और दलहन फसलें जैसे समर मूंग, उड़द, लोबिया, मोठ, अरहर, सोयाबीन व ग्वार की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत पूरे राज्य में 4.50 लाख एकड़ क्षेत्र का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से जिले के लिए 30,000 एकड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण के उपनिदेशक डाॅ. कर्मचंद ने कहा कि योजना के तहत जो किसान ढैंचा, दलहन फसलें (समर मूंग, उड़द, लोबिया, मोठ, अरहर, सोयाबीन) या ग्वार की बुवाई करेंगे, उन्हें विभाग की ओर से 1000 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से खेत में फसल की भौतिक सत्यापन के बाद प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। यह पंजीकरण मार्च 2026 के प्रथम सप्ताह से 15 अप्रैल तक खुला रहेगा। पंजीकरण बंद होने के बाद 16 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा खेतों का सत्यापन किया जाएगा। किसान ढैंचा, दलहन फसलें या ग्वार का बीज खुले बाजार से खरीद सकते हैं तथा सहायता प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर फसल की फोटो अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed