फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The pilgrimage sites within the 48-kos circuit of Kurukshetra will undergo a transformation; officials from five districts will coordinate the efforts.

Kurukshetra News: 48 कोस कुरुक्षेत्र के तीर्थों का होगा कायाकल्प, पांच जिलों के अधिकारी करेंगे समन्वय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The pilgrimage sites within the 48-kos circuit of Kurukshetra will undergo a transformation; officials from five districts will coordinate the efforts.
कुरुक्षेत्र। 48 कोस कुरुक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीर्थों का कायाकल्प किया जाएगा। इन तीर्थों को बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय में 48 कोस तीर्थ विकास निगरानी समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने इसकी अध्यक्षता की, जिसमें पांच जिलों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में तीर्थ स्थलों के संरक्षण, सुंदरीकरण और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। रविंद्र सांगवान ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सभी तीर्थों का योजनाबद्ध विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। विकास कार्यों में प्राचीन धरोहर की महत्ता का ध्यान रखते हुए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा। समिति 48 कोस कुरुक्षेत्र की पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का भी प्रयास करेगी। बैठक में कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद और पानीपत जिलों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed