{"_id":"68a8d3b573fac716c90c55ac","slug":"the-people-of-ladwa-will-get-the-facility-of-bypass-kailash-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-140884-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडवा के लोगों को मिलेगी बाईपास की सुविधा : कैलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडवा के लोगों को मिलेगी बाईपास की सुविधा : कैलाश
Sat, 23 Aug 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। कस्बे में विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जा रहा है। इसके अलावा जिले की प्रमुख सड़कों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र के लोगों को बाईपास की सुविधा भी जल्द मिलेगी। इसका निर्माण शुरू हो गया है और इसके तीन साल में पूरा होने की उम्मीद है।
ये जानकारी कैलाश सैनी ने शुक्रवार को लाडवा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से 73 सड़कों का 136 किमी तक का 38 करोड़ आठ लाख रुपये की लागत से सुधार किया गया है। 22 सड़कों का 30 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से 66 किलोमीटर के सुधार का कार्य प्रगति पर है। हाल ही में दो सडक़ोंं के लगभग छह किलोमीटर के कार्य के लिए एक करोड़ 61 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
इसके अलावा 11 सड़कों के लगभग 63 किलोमीटर तक होने वाल कार्य के लिए 20 करोड़ 26 लाख 29 हजार रुपये के कार्य का अस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए भेजा हुआ है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सात करोड़ 30 लाख 44 हजार रुपये की लागत से धनौरा जाटान में खेल स्टेडियम और बिहोली गांव में वेटनरी पॉली क्लीनिक के भवन का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा 14 बिल्डिंग के निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेत्री पूनम सैनी, मंडल कोषाध्यक्ष अमन सिंगला, पार्षद सन्नी कालड़ा मौजूद रहे।