फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The MP's new 'Agriculture Resolve Campaign' will be dedicated to farmers.

Kurukshetra News: किसानों को समर्पित होगा सांसद का नवीन कृषि संकल्प अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The MP's new 'Agriculture Resolve Campaign' will be dedicated to farmers.
बाबैन। संकल्प अ​भियान कार्यक्रम को लेकर बैठक करते क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता। स्वयं
बाबैन। कुरुक्षेत्र सांसद के मार्गदर्शन में नवीन कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। 14 जुलाई को सुबह नौ बजे किसान रेस्ट हाउस में तीसरा किसान जागरूकता कार्यक्रम होगा। इसकी रूपरेखा को लेकर क्षेत्रवासियों ने बैठक की। बाबैन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा जालखेड़ी ने बताया कि अभियान किसानों को आधुनिक अन्न भंडारण व्यवस्था से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने किसानों से कृषि विशेषज्ञों के अनुभवों का लाभ उठाने का आह्वान किया। नवीन जिंदल फाउंडेशन से अभियान कोऑर्डिनेटर इशान पांडे ने जानकारी दी।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ आधुनिक अन्न भंडारण की वैज्ञानिक तकनीकें बताएंगे। वे अनाज की बर्बादी रोकने के प्रभावी उपाय भी साझा करेंगे। कम लागत में बेहतर भंडारण से किसानों की आय बढ़ाने के तरीके सिखाए जाएंगे। सांसद की पहल पर यह अभियान किसानों को नई तकनीक और वैज्ञानिक जानकारी से जोड़ रहा है। यह उन्हें अधिक समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर नायब सिंह पटाक माजरा, मार्केट कमेटी चेयरमैन जसविंदर सैनी, सरपंच संजीव सिंगला, महामंत्री भीम सिंह बेरथला, अनिल टाटकी, उपाध्यक्ष रिंकू कश्यप, किसान मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र गोजरे, शक्ति केंद्र प्रमुख कौशल सैनी, सुख श्याम, प्रदीप बिंट, दूनीचंद टाटका, बख्तावर भैणी, विनोद सिंगला, डिंपल सैनी, मनोज धवन, सूर्या सैनी, बूथ अध्यक्ष मेजर सिंह और हलका प्रभारी सलिंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed