फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   HSGMC member Gurtej Singh's protest continues, former members come out in support

Kurukshetra News: एचएसजीएमसी सदस्य गुरतेज सिंह का धरना रहा जारी, पूर्व सदस्य समर्थन में उतरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
HSGMC member Gurtej Singh's protest continues, former members come out in support
कुरुक्षेत्र। एचएसजीएमसी मुख्यालय पर धरना दे रहे सदस्य गुरतेज सिंह को समर्थन देने पहुंचे पूर्व स
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी सदस्य गुरतेज सिंह पंजोखरा साहिब का कमेटी मुख्यालय पर धरना तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा, जिसका समर्थन देने के लिए कई पूर्व सदस्य भी पहुंचे। उन्होंने उनके द्वारा उठाए गए सवालों को जायज करार दिया, वहीं हरियाणा कमेटी के प्रधान से जवाब देने की मांग भी की।
विज्ञापन

गुरतेज सिंह को मंगलवार को दूसरे दिन ही कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान गुरमीत सिंह रामसर, सदस्य दीदार सिंह नलवी, बलदेव सिंह हाबड़ी, स्वर्ण सिंह सहित कई सदस्य समर्थन देने पहुंच गए थे। बुधवार को पूर्व महासचिव सरदार सुखविंदर सिंह मंडेबर, पूर्व सदस्य सरदार अमराव सिंह छीना, सरदार इंदरजीत सिंह वासुदेवा और सरदार बेअंत सिंह नलवी, सरदार बलदेव सिंह हाबड़ी, सरदार बाबू सिंह चीका, मसंद भाई गलोरा जी के वंशज व पंचकूला से सरदार स्वर्ण सिंह समर्थन करने पहुंचे।
विज्ञापन


समर्थन देने वाले सदस्यों ने कहा कि सरदार गुरतेज सिंह द्वारा उठाए गए प्रश्न और मांगें पूरी तरह जायज हैं तथा प्रधान सरदार जगदीश सिंह झींडा और उनकी कार्यकारिणी समिति से इन पर स्पष्ट और पारदर्शी जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि निर्वाचित सदस्यों को जानकारी मांगने, कार्यकारिणी समिति के कामकाज और निर्णयों पर प्रश्न उठाने तथा उचित उत्तर प्राप्त करने का पूरा अधिकार है। कार्यकारिणी समिति की जिम्मेदारी है कि वह आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि निर्वाचित सदस्य तथ्यों को पारदर्शी तरीके से संगत के सामने रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कमेटी नेतृत्व से अपील की कि वह निर्वाचित सदस्यों के लोकतांत्रिक जनादेश का सम्मान करते हुए उठाए गए प्रश्नों के बिंदुवार, तथ्यात्मक और लिखित उत्तर प्रदान करे तथा मामले को टालने या अनावश्यक रूप से लंबित रखने से बचें। यह मुद्दा किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और सिख संगत के अधिकारों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed