फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The king will be from his own house, he will have to answer: Renu Bhatia

बादशाह अपने घर का होगा, जवाब तो देना ही होगा : रेनू भाटिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The king will be from his own house, he will have to answer: Renu Bhatia
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला मैराथन में बुलेट
कुरुक्षेत्र। टटीरी गीत पर चल रहे विवाद के बीच राज्य महिला आयोग ने गायक बादशाह के प्रति कड़ा रुख अपनाया है। आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि वह बादशाह अपने घर का होगा। सभ्य समाज में उनके गीत की जो लाइनें हैं, वे सहन नहीं की जा सकती। माफी मांग लेना पर्याप्त नहीं है। उन्हें 13 मार्च को पानीपत में बुलाया गया है और आकर जवाब देना होगा।
विज्ञापन



अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोग चेयरपर्सन कुरुक्षेत्र पहुंची थीं। यहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि किसी भी गायक को प्रकृति ने अच्छी आवाज दी है तो उसका अच्छाई के लिए ही प्रयोग करना चाहिए, ताकि और बेहतर समाज के निर्माण में योगदान दे सकें। जो लाइनें इस गाने में बोली गई हैं, उसका सीधा गलत संदेश है और आयोग इस तरह के मामलों पर कड़ाई से संज्ञान लेता है। दूसरे कलाकारों को भी इससे सीख लेनी चाहिए और अच्छाई की ओर ही अपनी संस्कृति व सभ्यता को लेकर जाना चाहिए। आयोग महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा के प्रति सजग है, फिर चाहे मामला किसी गाने का हो या फिर किसी दूसरे प्रकार का। उन्होंने कहा कि हर वर्ग की जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने स्तर पर समाज और देश के लिए बेहतर कार्य करें। ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे हमारे बच्चे भटकने लगे।
विज्ञापन

रेनू भाटिया ने मैराथन के दौरान चलाई बुलेट
महिला आयोग चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बुलेट बाइक चलाई जबकि अन्य महिलाओं ने ट्रैक्टर चलाया जिसे देख हर कोई रोमांचित हो उठा। उन्होंने इस दौरान पूरा आत्मविश्वास दिखाया और वहीं बेटियों को मजबूती का संदेश भी दिया।

कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला मैराथन में बुलेट

कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला मैराथन में बुलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed