फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The in-laws of the married woman living in a live-in relationship beat up the young man

Kurukshetra News: लिव इन में रह रही विवाहिता के ससुराल पक्ष ने युवक के साथ की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The in-laws of the married woman living in a live-in relationship beat up the young man
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के साथ लिव इन में रह रहे युवक की महिला के ससुराल पक्ष द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है। विवाहिता अपने ही पड़ोसी युवक के साथ पिछले एक वर्ष से गांव के बाहर रह रही थी। 15 जुलाई को दोनों वापस गांव में अपने घर आकर रहने लगे। इससे ससुराल पक्ष में गुस्सा और बढ़ गया। इसे लेकर गांव के सरपंच व अन्य मौजिज व्यक्तियों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया और गांव के माहौल को बिगड़ता देख वापस गांव से चले जाने का अपील की, लेकिन दोनों नहीं माने।
विज्ञापन

इसके दो दिन बाद 17 जुलाई को ससुराल पक्ष के लोग पड़ोसी युवक के घर गए और उसके साथी रोहित के साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रोहित की शिकायत के आधार पर एक दर्जन से ज्यादा लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रोहित ने शिकायत में दावा किया है कि उसने अपने घर के पीछे रहने वाले पड़ोसी की पत्नी के साथ अदालत से मंजूरी के बाद लिव इन में रह रहा है।
विज्ञापन

उन दोनों के साथ रहने से महिला के ससुरालजन खुश नहीं थे, जिसके चलते वे गांव से बाहर ही रह रहे थे। उनके वापस घर आने पर दर्जन भर लोगों ने रोहित के साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर उसके माता पिता व चाचा ने मौके पर पहुंच कर उसे छुड़वाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। इसके बाद परिजनों ने रोहित को सामुदायिक केंद्र इस्माईलाबाद भेज दिया, जहां से उसे जिला नागरिक अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ससुराल पक्ष ने कहा कि जब उनके घर की एक महिला छत पर किसी काम गई तो रोहित अपनी साथी महिला के साथ मारपीट कर रहा था। वह उसे उससे छुड़वाने गए तो रोहित ने उन पर हमला कर दिया।


जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र कुमार का कहना है शिकायत के बाद मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्त में भी ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed