{"_id":"687c10ce78d164657509cc84","slug":"the-holy-city-reverberated-with-the-chants-of-bam-bam-bhole-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-139125-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजी धर्मनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजी धर्मनगरी
Sun, 20 Jul 2025 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 20 Jul 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिवरात्रि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे भोलेनाथ के भक्तों का उत्साह भी लगातार बढ़ रहा है। नगर में 100 से 150 मीटर पर कांवड़ शिविर लगाए गए हैं। जिनमें हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य पवित्र स्थलों से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त धर्मनगरी से गुजरते हुए रुक-रुककर विश्राम कर रहे हैं।
शिवभक्तों के आने से धर्मनगरी में चारों ओर बम-बम भोले के जयघोष गूंज रहे हैं। धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से शहर में लगाए कांवड़ शिविरों में कांवड़ियों की सेवा के उचित प्रबंध किए गए हैं।
इन शिविरों में उनके ठहरने और खाने-पीने की उचित व्यवस्था की गई है। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटों से सजे शिवालय दूर से ही मन को आकर्षित कर रहे हैं। प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजन-अभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु घंटों लाइन में खड़े होकर भगवान शिव के दर्शन कर रहे हैं और उनकी महिमा का गुणगान कर रहे हैं। धर्मनगरी में शिवभक्ति की एक अद्भुत तस्वीर देखने को मिल रही है, जहां आस्था, उत्साह और सेवा का संगम दिखाई दे रहा है। कांवड़ियों के चेहरे पर यात्रा की थकान का कोई नामोनिशान नहीं है। वे बम भोले की धुन पर नाचते-गाते हुए चल रहे हैं और चारों ओर शिवभक्ति का माहौल बना रहे हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी श्रद्धालु पूरे जोश और उमंग के साथ इस पवित्र यात्रा में शामिल हो रहे हैं। संवाद