फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The government has empowered farmers by following the ideas of Sir Chhotu Ram: Chief Minister

सर छोटूराम के विचारों पर चलकर ही सरकार ने किया किसानों का सशक्तीकरण : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The government has empowered farmers by following the ideas of Sir Chhotu Ram: Chief Minister
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में आयोजित सर छोटू राम जयंती समारोह में मंच पर बैठे मुख - फोटो : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ।
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सैनी शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में वसंत पंचमी के पावन पर्व पर आयोजित दीनबंधु चौधरी छोटूराम व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती समारोह में पहुंचे। उन्होंने कहा कि दीनबंधु चौधरी छोटूराम के संघर्ष ने किसान और मजदूर की तकदीर बदल दी है। कृषि भूमि की रक्षा, किसान की गरिमा और मेहनतकश की इज्जत ही दीनबंधु चौधरी छोटूराम के जीवन के मूल मंत्र थे। इन्हीं मूल मंत्र को आधार मानकर डबल इंजन सरकार किसानों का सम्मान और सशक्तीकरण कर रही है।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, सामाजिक व अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, सांसद सुभाष बराला, चेयरमैन धर्मवीर डागर, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंद्र गोल्डी, अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला के अध्यक्ष डाॅ. कृष्ण श्योकंद के साथ दीनबंधु सर छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सुभाष चंद्र बोस को पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने धर्मशाला को 31 लाख रुपये और सांसद सुभाष बराला ने 21 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दीनबंधु सर छोटूराम का जीवन भी साहस के साथ संवेदना और संघर्ष के साथ सेवा के समन्वय का अद्भुत उदाहरण है। वे अपने आप में एक विचार थे, एक आंदोलन थे और एक संकल्प थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों, श्रमिकों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक किसान सशक्त नहीं होगा तब तक भारत सशक्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीनबंधु चौधरी छोटूराम के आदर्शों को अपनाते हुए किसानों का सम्मान व सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया। प्रदेश में सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के एक करोड़ 64 हजार रुपये डाले जा चुके हैं। पिछले 11 वर्षों में फसल खराबे के मुआवजे के रूप में 15 हजार 448 करोड़ रुपये दिए हैं। हरियाणा कृषि भूमि पट्टा विधेयक 2024 पारित करके पट्टेदार किसानों व भूमि मालिकों के बीच विश्वास बहाली का काम किया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों को धर्मशाला के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद, बनी सिंह ढुल, हरिकेश सहारन, होशियार सिंह, नरेन्द्र नैन, डाॅ. रणपाल, संजय देशवाल ने सम्मानित किया। इस दौरान निशा चौधरी, सुखबीर श्योकंद, जयभगवान शर्मा डीडी, प्रदीप मोर, संजय देशवाल, साधू राम कोलखां, जगदीश, रघबीर नैन, सूरजभान, सुभाष, ऋषिपाल, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नेता जी व सर छोटूराम पूर्ण बनाते हैं भारत का चरित्र : गीता मनीषी
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का पराक्रम और दीनबंधु सर छोटूराम की करुणा दोनों मिलकर भारत के चरित्र को पूर्ण बनाते हैं। वहीं वसंत पंचमी हमें बताती है कि ज्ञान और संस्कृति के बिना कोई भी पराक्रम स्थायी नहीं हो सकता। सांसद सुभाष बराला ने कहा कि चौधरी छोटूराम की सोच थी कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आए।

दीनबंधु चौधरी छोटूराम को दिया जाए भारत रत्न

जाट धर्मशाला के प्रधान डाॅ. कृष्ण श्योकंद ने धर्मशाला की ओर से किए जा रहे कार्यों पर कहा कि आने वाले समय में जरूरतमंद युवाओं के लिए एआई से लेकर यूपीएससी की नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। उन्होंने समाज के लोगों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दीनबंधु चौधरी छोटूराम को भारत रत्न देने के लिए एक मांग पत्र भी सौंपा।

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में आयोजित सर छोटू राम जयंती समारोह में मंच पर बैठे मुख

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में आयोजित सर छोटू राम जयंती समारोह में मंच पर बैठे मुख- फोटो : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed