फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The game of embryo test was going on in the rented house

Kurukshetra News: किराए के मकान में चल रहा था भ्रूण जांच का खेल

Thu, 06 Jul 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 06 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
The game of embryo test was going on in the rented house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विष्णु कॉलोनी में भ्रूण लिंग जांच करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कुरुक्षेत्र और सिरसा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कॉलोनी के एक मकान में छापामारी कर गिरोह के सदस्य को काबू किया। टीम ने आरोपी आकाश निवासी सहारनपुर से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद कर ली। हालांकि इसी कॉलोनी का रहने वाला आरोपी सुखदेव सिंह भागने में सफल रहा। यह दोनों आरोपी पहले भी दो बार भ्रूण लिंग जांच मामले में पकड़े जा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार सिरसा स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि विष्णु कॉलोनी के मकान में भ्रूण जांच होती है। विभाग की टीम ने मामले की जानकारी कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग को दी, जिसके बाद उप सिविल सर्जन डॉ. रमेश सभ्रवाल ने एक टीम का गठन किया। टीम ने एक डिकॉय ग्राहक बनाकर दलाल सुखदेव के संपर्क में भेजा। सुखदेव ने बुधवार को डिकॉय को जांच के लिए गुरुद्वारा पातशाही छठी के पास बुलाया था, जहां से सुखदेव उसे अपने साथ बाइक पर कॉलोनी में अपने किराए के मकान में ले गया। आकाश ने जैसे ही जांच करके लड़का बताया तभी टीम ने आकाश को काबू कर लिया। वहीं सुखदेव भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


30 हजार में हुआ था सौदा तय
जांच के लिए 30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें डिकॉय ने पांच हजार रुपये दलाल सुखदेव का गूगल-पे किए थे। बकाया रकम मौके पर देना तय हुआ था। सुखदेव 25 हजार रुपये लेकर डिकॉय को अपने साथ लेकर गया था। छापामारी होते ही सुखदेव 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। बता दें सुखदेव पिछली बार मार्च 2022 में भी पकड़ा गया था। सुखदेव निजी अस्पताल में एंबुलेंस चलाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदीम ने आकाश को भेजा था जांच के लिए
सुखदेव जांच के लिए नदीम निवासी सहारनपुर के संपर्क करता था। करीब डेढ़ साल पहले नदीम भी इस मामले में पकड़ा गया था। इस बार नदीम ने आकाश को जांच के लिए भेज दिया था। भ्रूण जांच का यह गिरोह यूपी तक फैला हुआ है। बता दें सोमवार को भी विभाग की टीम ने नारायणगढ़ से महिला सहित तीन आरोपियों को पकड़ा था, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed