{"_id":"576c32f64f1c1b0f32b4838c","slug":"the-district-will-monitor-bus-is-the-third-eye-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के बस अड्डों की निगरानी करेंगी अब तीसरी आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के बस अड्डों की निगरानी करेंगी अब तीसरी आंख
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
मेन डिपो के पीओ कार्यालय में लगा मानीटरिंग सिस्टम।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में रोडवेज बस में हुए बम धमाके के बाद रोडवेज प्रशासन अब चेता है। परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने पिपली में चलती बस में हुए धमाके के बाद कुरुक्षेत्र में सभी बस अड्डों और बसों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की घोषणा की थी। इस घोषणा के एक माह बाद कुरुक्षेत्र जिले के बस अड्डों सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हरियाणा रोडवेज ने बस अड्डों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
कैमरे लगाने की शुरूआत कुरुक्षेत्र मेन डिपो (नया बस अड्डा) से की गई है। इसके साथ ही जीटी रोड स्थित पिपली बस अड्डे पर भी सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। गौरतलब है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अमल करते हुए कुरुक्षेत्र डिपो ने अब पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि रोडवेज के इस प्रयास से आगंतुकों के क्रियाकलाप सीसीटीवी कैमरे में समय रहते कैद होंगे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद होगी, ऐसा अधिकारियों ने विश्वास जताया है। मेन डिपो में मॉनीटरिंग स्क्रीन को पीए कार्यालय में व्यवस्थित किया गया है, जिसपर महाप्रबंधक के पीए सुरेंद्र कुमार नजर रखेंगे। जानकारी के अनुसार नया बस अड्डा परिसर में कार्यशाला समेत चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं पिपली बस अड्डे पर तीन कैमरे लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा लाडवा में दो, शाहाबाद में दो, पिहोवा में तीन और थानेसर के पुराने बस अड्डे पर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे: जीएम
रोडवेज महाप्रबंधक (जीएम) रोहताश सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार और रोडवेज उच्चाधिकारियों ने यह कदम उठाया है। इसके अलावा बस अड्डा परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगने से रोडवेज संपत्ति पर भी नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि मेन डिपो तथा पिपली में कैमरे लग चुके हैं और जिला के बाकी बस अड्डों पर कैमरे लगाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन