फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The city was stuck in traffic jams for four hours, a policewoman fainted and fell, and young men were caught in a scuffle at a checkpoint.

Kurukshetra News: चार घंटे जाम में जकड़ा शहर, पुलिसकर्मी चक्कर खाकर गिरी, नाके पर उलझे युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The city was stuck in traffic jams for four hours, a policewoman fainted and fell, and young men were caught in a scuffle at a checkpoint.
कुरुक्षेत्र। रूट डायवर्ट के बाद पंजाबी धर्मशाला रोड पर कई घंटे सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर खड़
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी की सड़कों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन के चलते शुक्रवार को करीब चार घंटे शहर जाम में जकड़ा रहा। सबसे ज्यादा परेशानी ब्रह्मसरोवर के साथ लगते एरिया में रही। पुलिस प्रशासन द्वारा दर्जनभर जगहों पर नाकाबंदी कर रूट डायवर्ट किया गया, जिससे गंतव्य तक पहुंचने में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

वहीं रोडवेज विभाग ने अधिकतर बसों को कार्यक्रम के लिए लगाया गया, जिससे रूटों पर यात्रियों को बसें नहीं मिली। यात्रियों को बसों के लिए दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। वहीं नाकों पर पुलिस कर्मचारियों से कई जगहों पर शहरवासी उलझते दिखाई दिए। प्रशासन को खूब खरी-खरी सुनाई। पुलिस द्वारा की गई नाकेबंदी के चलते दर्जनों ट्रैक्टर-ट्राली लिए किसान भी फंसे रहे, जो धान लेकर अनाजमंडी जा रहे थे। उन्हें तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। गांव लुखी के किसान सरूप सिंह ने कहा कि मंडी में धान की फसल लेकर आए थे। चार घंटे से पुलिस प्रशासन ने नाकेबंदी रखी । मंडी में जाने नहीं दिया गया। चार घंटे से भूखे प्यासे ट्रैक्टर पर बैठे हैं।
विज्ञापन

शहर वासी डेयरी संचालक मुकेश कुमार का कहना है कि धर्मनगरी में आए दिन राजनीतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। जगह-जगह नाकेबंदी कर शहरवासियों को परेशान करने का काम किया जा रहा है। मुकेश ने कहा अगर कोई मंत्री या सीएम शहर में आता है तो करीब तीन से चार घंटे पहले सड़कों से आमजन की आवाजाही बंद कर दी जाती है। जोकि गलत है, ऐसे में शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर महिला रंग रूट कर्मी को आए चक्कर
कार्यक्रम में मधुबन से पहुंची महिला पुलिस कर्मी को गर्मी के कारण चक्कर आ गए। मौके पर मौजूद स्टाफ सदस्यों ने उसे एंबुलेंस तक पहुंचाया। जहां महिला रंग रूट को कई उल्टी लगी। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें दवा दी, जिसके बाद महिला कर्मी को सहयोगी मुलाजिम द्वारा जूस पिलाया गया।

नंदा स्मारक के पास नाके पर पुलिस कर्मचारियों के साथ कहासुनी
मेला ग्राउंड के साथ गुलजारी लाल नंदा स्मारक के साथ लगे नाके पर कुछ युवकों की पुलिस कर्मचारियों के साथ नोकझोंक हो गई। युवक नाके को क्रोस कर कार्यक्रम के मुख्य गेट की ओर जाना चाहते थे। पुलिस कर्मियों ने युवकों को आगे जाने से रोका। जिसपर कुछ युवक बिफर गए। पुलिस कर्मचारियों के साथ करीब पांच मिनट तक कहासुनी होती रही। जिस पर काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी इकट्ठे हो गए। जिसके बाद युवक गाली-गलोच करते हुए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed