फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Chief Minister's welcome ceremony will be held in Baban on July 6

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री का स्वागत समारोह 6 जुलाई को बाबैन में होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister's welcome ceremony will be held in Baban on July 6
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सैनी समाज सभा द्वारा छह जुलाई को बाबैन में कार्यक्रम का आयोजन कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्मान समारोह किया जाएगा।
सम्मान के लिए सभा के प्रधान प्रधान गुरनाम सिंह सैनी की अध्यक्षता में किसान रेस्ट हाउस बाबैन में विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने के अलावा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। मंच सज्जा, स्वागत समिति, भोजन व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन आदि कार्यों के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं।
गुरनाम सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समाज के गौरव हैं और उनका भव्य व ऐतिहासिक स्वागत करना पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान समारोह ऐतिहासिक होगा और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने समाज के सभी लोगोंं से सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के सभी लोगों से खास कर महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद गुरदयाल सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में पहली बार सैनी समाज का मुख्यमंत्री बनना पूरे सैनी समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हम सब की अब ज्यादा जिम्मेवारी बढ़ गई है कि हम अपने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करें। इस अवसर पर गुरनाम गजलाना, अमरसिंह जैनपुर, नायब पटाकमाजरा, सुरेश अजरावर, सुभाष धुराला, राकेश सुन्दरपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed