फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Chief Minister will also lay the foundation stone of the Community Center

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का भी करेंगे शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister will also lay the foundation stone of the Community Center
कुरुक्षेत्र/लाडवा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 11 अगस्त को हल्का के तीन गांवों में जनसंवाद कार्यक्रमों में पहुंचेंगे। इन गांवों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल लोगों के साथ सीधा संवाद करेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान भी करेंगे। इन कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल गांव रामशरण माजरा में करीब दो करोड़ की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त शांतनु शर्मा वीरवार को देर सायं जनसंवाद कार्यक्रमों में सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने के उपरांत कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरियां, एसडीएम सुरेंद्र पाल, एसडीएम नसीब कुमार ने सबसे पहले पिपली खंड के गांव उमरी के शिव मंदिर के मेला ग्राउंड में जनसंवाद कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। इसके उपरांत गांव रामशरण माजरा और गांव गुढ़ा में भी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंधों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाए, कहीं भी कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले सुबह 11 बजे श्रीमद भगवद्गीता सदन केयूके में विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगे। इसके उपरांत करीब एक बजकर 20 मिनट पर गांव उमरी के जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान भी करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल बाबैन खंड के गांव रामसरन माजरा में लगभग तीन बजकर 50 मिनट पर पहुंचेंगे। यहां पर सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करने और लोगों से सीधा संवाद करने के उपरांत लाडवा खंड के गांव गुढ़ा में लगभग पांच बजकर 40 मिनट पर पहुंचेंगे। इन सभी कार्यक्रमों में प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed