फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The center can take concrete steps within three days: Chandumajra

केंद्र तीन दिन के भीतर उठा सकता है ठोस कदम : चंदूमाजरा

Wed, 23 Jul 2014 12:23 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 23 Jul 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
The center can take concrete steps within three days: Chandumajra
शिरोमणि अकाली दल के महासचिव एवं सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि केंद्रीय कानून मंत्री ने आश्वासन दिया है कि गृह मंत्रालय हरियाणा में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मामले में तीन दिन के भीतर ठोस कदम उठाएगा।
विज्ञापन


वहीं हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने दो अकाली दल और केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र इस मामले में हरियाणा सरकार से टकराव नहीं बल्कि राजनीति कर रहा है।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि हरियाणा के सिखों का जो हक था वह हरियाणा सरकार ने उन्हें दे दिया। अब जो हो रहा है वह सिर्फ राजनीति है।

मंगलवार को जहां सांसद चंदूमाजरा ने कुरुक्षेत्र की छठी पातशाही गुरुद्वारे में प्रेसवार्ता की वहीं विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा श्रीजयराम शिक्षण संस्थान लोहार माजरा स्थित एक कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से मुखातिब हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को फिर चली जुबानी जंग में थोड़ी ठंडक भी दिखी क्योंकि पिछले दिनों में ये पहली बार था कि किसी अकाली लीडर ने हरियाणा सरकार की किसी बात का स्वागत किया हो।

प्रो. चंदूमाजरा ने हरियाणा के वित्तमंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मसले का बैठकर हल किए जाने की पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह सिख कौम का धार्मिक और पारिवारिक मामला है।

उन्होंने अपील की कि श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्म को मानते हुए इस विवाद का हल तुरंत हो सकता है। इस मौके पर उनके साथ एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क एवं अन्य नेता उपस्थित रहे।

उधर, श्रीजयराम शिक्षण संस्थान लोहारा माजरा में पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि हरियाणा के सिख पिछले 15 वर्षों से जिस कमेटी के लिए संघर्ष कर रहे थे उसे हरियाणा सरकार ने बनाकर कोई गलत काम नहीं किया।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जिस एक्ट को गलत करार दे रही है उसके बारे में हरियाणा सरकार की ओर से स्पष्ट किया जा चुका है। उन्होंने अब केंद्र सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed