{"_id":"6a120edbcc13d27f780c9825","slug":"the-ayush-department-conducted-yoga-protocol-exercises-in-92-schools-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-155324-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आयुष विभाग ने 92 स्कूलों में कराया योग प्रोटोकॉल अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आयुष विभाग ने 92 स्कूलों में कराया योग प्रोटोकॉल अभ्यास
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। योगाभ्यास करते स्कूली बच्चे। स्वयं
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग की ओर से विभिन्न विद्यालयों में स्कूल स्वास्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आयुष विभाग की ओर से स्कूलों में हैल्थ कैंप एवं योग प्रोटोकॉल के अभ्यासों से हजारों विद्यार्थी लाभान्वित भी हो रहे है। विभाग ने जिले के 92 विद्यालयों में डीपीई व पीटीआई की सहायता से विद्यार्थियों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया, जिसमें 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ ने भाग लिया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि आयुष विभाग की ओर विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यालयों के प्रिंसिपल, इंचार्ज एवं डीडीओ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में इसी कड़ी में जिला कारागार कुरुक्षेत्र में भी आयुष योग सहायकों के माध्यम से कैदियों व बंदियाें को योग प्रोटोकॉल का नियमित अभ्यास करवाया जा रहा है।