{"_id":"64c424a4d3221822ed024674","slug":"tehsildars-took-charge-after-the-strictness-of-the-government-100-registries-were-done-on-the-first-day-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-1929-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सरकार की सख्ती के बाद तहसीलदारों ने संभाला मोर्चा, पहले दिन 100 रजिस्ट्री की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सरकार की सख्ती के बाद तहसीलदारों ने संभाला मोर्चा, पहले दिन 100 रजिस्ट्री की
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लिपिक हड़ताल पर उतरे तो जिलेभर की तहसीलों में पिछले 22 दिनों से रजिस्ट्री व अन्य कार्य ठप पड़ा रहा, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी तो वहीं अरबों रुपये की प्रॉपर्टी का लेन-देन भी अटका रहा। वहीं प्रदेश सरकार को भी करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन सरकार ने इस हालात को लेकर सख्ती बरती तो शुक्रवार से तहसीलदारों को ही मोर्चा संभालना पड़ा।
जहां अस्थायी व कर्मचारियों के जरिए रजिस्ट्री कार्य शुरू किए गए वहीं अधिकतर कार्य तहसीलदारों द्वारा ही निपटाने पड़े। वहीं रजिस्ट्री होने का पता चलते ही तहसीलों में लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी। हालांकि शाम तक जिले की विभिन्न तहसील व उपतहसीलों में करीब 100 रजिस्ट्री ही हो पाई। थानेसर तहसील में ही 40 रजिस्ट्री की गई। काम शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब माना जा रहा है कि यह काम सामान्य दिनों की तरह होने लगेगा, जिसके बाद लोगों की परेशानी भी दूर होंगी।
रजिस्ट्री क्लर्क व अन्य कर्मियों के कोड कंप्यूटर से हटाए
पहले संबंधित रजिस्ट्री क्लर्क से लेकर अन्य कर्मियों के हर कंप्यूटर पर लॉगिन कोड लगाए हुए थे, जिसके चलते वहीं उनका प्रयोग कर सकते थे। ये कर्मी हड़ताल पर गए तो कंप्यूटर तक प्रयोग में नहीं लाए जा सके थे, लेकिन अब न केवल कंप्यूटर से इन कर्मियों के कोड हटा दिए गए हैं बल्कि नए कोड के साथ दूसरे कर्मियों को ये कंप्यूटर सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
थानेसर तहसील में हर रोज होती है करीब 45 रजिस्ट्री
बता दें कि थानेसर तहसील में ही सामान्य दिनों में हर रोज करीब 45 रजिस्ट्री होती है जबकि जिला के शाहाबाद, पिहोवा, लाडवा, तहसील के अलावा सब तहसीलों में भी रजिस्ट्री की जाती है। ऐसे में हर रोज करीब 250 से ज्यादा रजिस्ट्री होती है, जिससे अरबों रुपये की प्रॉपर्टी का लेन-देन होता है तो वहीं सरकार को भी बड़ा राजस्व प्राप्त होता है।
बाबैन और शाहाबाद में नहीं हो पाई रजिस्ट्री
जिला में शुक्रवार को थानेसर, पिहोवा, लाडवा तहसील के अलावा उपतहसील इस्माईलाबाद में रजिस्ट्री की गई जबकि शाहाबाद के साथ-साथ उपतहसील बाबैन में रजिस्ट्री नहीं हो सकी। उम्मीद जताई जा रही है कि यहां भी सोमवार से कार्य सुचारू होगा।
तहसील कोर्ट के कार्य व अन्य प्रमाणपत्र अभी भी अटके
प्रदेश सरकार के कड़े निर्देशों के बाद भले ही 22 दिन बाद रजिस्ट्री शुरू कर दी गई है, लेकिन तहसील कोर्ट के कार्य, मैरिज व अन्य प्रमाणपत्र अभी भी अटके हुए हैं, जिनको लेकर लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सामान्य रूप से किया कामकाज, की गई 40 रजिस्ट्री : अभिमन्यु
थानेसर तहसील के नायब तहसीलदार अभिमन्यु ने बताया कि शुक्रवार को तहसील में सामान्य दिनों की तरह ही रजिस्ट्री को लेकर कामकाज हुआ। 40 रजिस्ट्री की गई। सामान्य दिनों में भी 50 तक ही रजिस्ट्री होती है। सोमवार से यह कार्य और भी सुचारू होगा।