फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Taught photography techniques to students

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को फोटोग्राफी तकनीक सिखाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Taught photography techniques to students
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में फोटोग्राफी क्लब के इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता ललित कला विभाग के पूर्व चेयरमैन डॉ. पवन कुमार रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी ऐसी विधा है, जिसके तहत हम अपने भाव एवं विचारों को तस्वीरों के रूप में समाज के सम्मुख प्रस्तुत करते हैं। फोटोग्राफी के लिए वर्तमान कैमरा बहुत हल्का फुलका एवं बेहतरीन है लेकिन इसकी शुरूआत का दौर बहुत कठिन था। प्रारंभिक कैमरे लगभग एक कमरे के बराबर होते थे लेकिन समय के साथ वो पॉकेट फ्रैंडली होते चले गए। विद्यार्थियों को फोटोग्राफी तकनीक, एंगल, एंगल की बारीकियों को समझाया।
विज्ञापन

संस्थान निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि फोटोग्राफी के माध्यम से युवा रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। फोटोग्राफी क्षेत्र बहुत रचनात्मक क्षेत्र है, जिसमे विद्यार्थियों को अपना कौशल निखारने में सहायता मिलेगी। विद्यार्थियों को फोटोग्राफी के लिए धरोहर और 1857 की क्रांति का संग्रहालय को देखना चाहिए ताकि वे रचनात्मक कौशल विस्तार से दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटोग्राफी क्लब के कोऑर्डिनेटर डॉ. रोशन मस्ताना ने कहा कि फोटोग्राफी क्लब कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की दूरदर्शिता का परिणाम है, जिसके तहत संपूर्ण विभागों एवं संस्थानों में फोटोग्राफी क्लब संचालित है। इससे विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के तहत आगे बढ़ाया जा सकेगा और विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की बारीकियों के संबंध में असीम जानकारियां प्राप्त होगी। इस मौके पर डॉ. आबिद अली, डॉ. अभिनव, सुनीता, रितु सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
कला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा : कुरुक्षेत्र। विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग द्वारा 19 से 23 मार्च तक आयोजित 29वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी का समापन रविवार को पंजाब ललित कला अकादमी, पंजाब कला भवन चंडीगढ़ में हुआ। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ के डीन प्रो. उमेश शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी छात्रों को अपनी कला को दुनिया के सामने लाने का एक शानदार अवसर प्रदान करती है। इससे कला के प्रति समाज में जागरूकता और सराहना बढ़ती है।
विभागाध्यक्ष डॉ. गुरचरण सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी में विभाग के छात्रों और वरिष्ठ कलाकारों द्वारा निर्मित विभिन्न कलाकृतियां प्रस्तुत की गईं, जिनमें चित्रकला, मूर्तिकला, ग्राफिक्स, और व्यवसायिक कला के अद्भुत उदाहरण शामिल थे। इस मौके पर शिक्षक डॉ. मोनिका गुप्ता, सुशील रंगा, लवलीना सहित विभाग के शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
स्वयंसेवकों ने भगत सिंह को किया याद: कुरुक्षेत्र। विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस विशेष शिविर का चौथा दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया गया।

यह दिन भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की अमर शहादत को याद करने और उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने के लिए समर्पित रहा। मिर्जापुर गांव के चौपाल में आयोजित शिविर की शुरुआत एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ हुई। विद्यार्थियों ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदानों पर भाषण दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed