{"_id":"6a3af1d22439cc98db0751b7","slug":"surge-in-demand-for-media-and-animation-courses-1202-applications-received-for-315-seats-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156766-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मीडिया और एनीमेशन कोर्सों की बढ़ी मांग, 315 सीटों के लिए पहुंचे 1202 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मीडिया और एनीमेशन कोर्सों की बढ़ी मांग, 315 सीटों के लिए पहुंचे 1202 आवेदन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी (आईएमसीटी) में इस बार दाखिले के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। संस्थान के विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की 315 सीटों के लिए 1202 आवेदन पहुंचे हैं। सीटों के मुकाबले करीब चार गुना आवेदन आने से दाखिले की प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। संस्थान में सबसे ज्यादा रुचि बीएससी ग्राफिक्स एंड एनीमेशन पाठ्यक्रम में दिखाई दी है। इस कोर्स की सीटों के मुकाबले 400 आवेदन प्राप्त हुए हैं, वहीं 60 सीटों वाले बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के लिए 349 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बीएससी मल्टीमीडिया के लिए 183 और बीएससी प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी के लिए 123 आवेदन मिले हैं।
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी विद्यार्थियों का रुझान बना हुआ है। एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के लिए 56 तथा एमएससी ग्राफिक्स एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया के लिए 52 आवेदन प्राप्त हुए हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में पत्रकारिता और ग्राफिक्स एंड एनीमेशन पाठ्यक्रमों में आवेदन संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। युवाओं का रुझान अब मीडिया, डिजिटल कंटेंट, एनीमेशन और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़े रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान में आधुनिक स्टूडियो, प्रयोगशालाएं और व्यावहारिक प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसके कारण विद्यार्थियों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।