फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students roared against roadways, jam

रोडवेज के खिलाफ गरजे छात्र, जाम

Wed, 21 May 2014 12:30 AM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 21 May 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव झांसा में बसों का समय बदलने से गुस्साए छात्रों ने ठोल झांसा मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के दौरान छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन कर सरकार, प्रशासन और रोडवेज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे चले इस जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। गांव के कार्यवाहक सरपंच गुरदास प्रजापत और पुलिस के समझाने के बाद ही छात्र जाम खोलने को तैयार हुए।

बसों का समय बदलने और देर से बसों के पहुंचने से गुस्साए छात्रों ने झांसा में मारकंडा नदी पर बने पुल पर वाहन खडे़ करके जाम लगा दिया। जाम के दौरान आईआईटी के विद्यार्थियों ने सरकार, प्रशासन व रोडवेज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


छात्र संजय गाबा, विट्टू, कन्नू पंडित, मुकेश, सचिन, अनूप और सुखविंद्र ने बताया कि गांव झांसा से होकर चंडीगढ़ के लिए बस पौने सात बजे चलती थी। इस बस में सवार होकर वे समय पर अपने कॉलेज पहुंच जाते थे, लेकिन अब रोडवेज के अधिकारियों ने अपनी मनमर्जी के चलते इस बस को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके स्थान पर अंबाला जाने के लिए भी कोई बस नहीं चलाई। वहीं सुबह के समय बहुत ही कम बस सर्विस है। इससे उनको खसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रोडवेज के अधिकारियों से सुबह के समय सात बजे तक बस चलाने की मांग भी की।


जब समस्या का हल नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन जाम लगाना पड़ा। पुलिस और गांव के कार्यवाहक सरपंच गुरदास प्रजापत ने रोडवेज और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर इस समस्या का समाधान खोजने की बात कह कर छात्रों से जाम खुलवाया।

जाम के दौरान फंसे वाहन चालकों और यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। जाम खुलने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed