{"_id":"62e98b69bec5541b1e41943a","slug":"students-protest-for-scholarship-kurukshetra-kurukshetra-news-knl116663177","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों ने दिया धरना
विज्ञापन
केयू के थर्ड गेट पर रोष जताते छात्र संघर्ष समिति के सदस्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) विश्वविद्यालय के थर्ड गेट पर बैठकर धरना दिया। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अध्यक्ष भारत बराड़ ने कहा कि अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति की वजह से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए परीक्षाओं के समय में जब विद्यार्थियों का रोल नंबर लेने का टाइम आता है तो विश्वविद्यालय और महाविद्यालय प्रशासन उनके रोल नंबर रोककर उन्हें शारीरिक रूप से और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। विद्यार्थियों पर फीस भरने का दबाव डाला जाता है और डीएमसी और डिग्री को रोका जाता है। कैंपस अध्यक्ष मनदीप सिंह ने कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी गई है। जल्दी से विद्यार्थियों के खाते में स्कालरशिप नहीं डाली गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
छात्र नेता शुभम राणा ने कहा कि जिस प्रकार हरियाणा सरकार गरीब विद्यार्थियों के अधिकारों का हनन कर रही है। वह चाहे फिर अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप न देकर या फिर आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के विद्यार्थियों को 10 फीसदी आरक्षण और स्कॉलरशिप न देकर ये सब सरकार इस मंशा से कर रही है कि न तो गरीब पढ़ सके और न आगे बढ़ सके। विद्यार्थियों के खातों में जल्द ही स्कालरशिप नहीं डाली गई तो सीवाईएसएस सड़कों पर उतर कर विरोध करने के लिए मजबूर हो जाएगी। इस मौके पर छात्र नेता रजत सैनी, मधु, शुभम वाल्मीकि, विपिन, सचिन योगी, रोहित चौहान आदि मौजूद रहे।