फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Strict action continues on burning crop residue, red entry registered against 84 farmers

Kurukshetra News: फसल अवशेष जलाने पर सख्ती जारी, 84 किसानों की दर्ज की जा चुकी रेड एंट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Strict action continues on burning crop residue, red entry registered against 84 farmers
कुरुक्षेत्र। शहर के समीप ही एक खेत में रात के समय जल रहे फसल अवशेषों से उठता धुआं। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन की ओर से सख्ती जारी है। इसी के चलते अब तक 84 किसानों की रिकार्ड में रेड एंट्री दर्ज की जा चुकी है तो इन सभी पर अलग-अलग थानों में मामले भी दर्ज किए जा चुके हैं। प्रशासन को हरसेक के जरिए ही अभी तक 120 से ज्यादा जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाए जाने की सूचनाएं मिल चुकी है, जिनमें से 84 जगहों पर ये घटनाएं चिह्नित की जा चुकी है। सभी में ही प्रशासन की ओर से पुलिस में मामले दर्ज कराए जा चुके हैं जबकि 60 जगहों पर हुई घटनाओं को लेकर संबंधित किसानों पर एक लाख 50 हजार रुपये जुर्माना भी किया जा चुका है। वहीं पिछले तीन दिनों से फसल अवशेषों में आग लगाए जाने का कोई मामला सामने नहीं आया है जबकि गांव गुमथला में पराली के स्टॉक में लगी आग भी तीसरे दिन बुझाई जा सकी। इससे पहले धुराला व किरमिच में भी पराली के स्टॉक में आग लग चुकी है।
विज्ञापन

वहीं जिला उपायुक्त राजेश जोगपाल का कहना है कि फसल अवशेष जलाने की घटनाएं किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी और अगर कोई भी व्यक्ति पराली जलाते हुए पाया गया तो उस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गांवों और ब्लॉक लेवल पर अधिकारियों की विशेष रूप से ड्यूटी लगाई गई है तथा खेतों में आगजनी की घटना न हो इसके लिए विशेष तौर पर 416 गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि पिछले कईं दिनों से जिले में फसल अवशेष जलाए जाने की घटनाएं सामने नहीं आ रही है। अब किसान भी जागरूक हो चुके हैं तो प्रशासन की ओर से सख्ती भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed