फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Standoff over start of paddy procurement; farmers may take a major decision today.

Kurukshetra News: धान की खरीद शुरू करने पर रार, किसान आज ले सकते हैं बड़ा फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Standoff over start of paddy procurement; farmers may take a major decision today.
कुरुक्षेत्र। धान की सरकारी खरीद कब शुरू होगी, फिलहाल इस पर रार बनी हुई है। किसान पिछले एक पखवाड़े से धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू करने की मांग कर रहते रहे लेकिन सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में किसानों में रोष गहराता जा रहा है। इसी के चलते ही आज बुधवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट की शाहाबाद अनाजमंडी में बैठक होगी, जिसमें विचार विमर्श के बाद बड़ा फैसला लिया जा सकता है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 10 सितंबर को पिहोवा में हुई किसान महापंचायत में भी किसानों ने 15 सितंबर से धान खरीद शुरू किए जाने की मांग की थी। यही नहीं भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी प्रतिनिधिमंडल के साथ गत दिवस सोमवार को खाद् एवं पूर्ति व अन्य विभाग के उच्चाधिकारियों से भी मुलाकात कर चुके हैं। जहां पर भी उन्होंने धान की खरीद शुरू करने की मांग उठाई। मंगलवार देर रात तक जिला स्तर पर सरकार की ओर से धान खरीद को लेकर कोई पत्र नहीं पहुंचा। वहीं अब बुधवार को भाकियू की होने वाली बैठक पर हर किसी की निगाहें टिक गई है।
विज्ञापन


अभी तक मंडियां व खरीद केंद्र तक तय नहीं
खाद् एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों की ओर से अभी तक सरकारी तौर पर धान खरीद की तैयारियां नहीं की जा सकी है। यहां तक कि अनाजमंडियां व खरीद केंद्र तक फिलहाल तय नहीं हो पाए हैं। यही नहीं मंडियों में अभी भी साफ-सफाई से लेकर सड़कों की मरम्मत के कार्य चले हुए हैं। कहीं शौचालय बदहाल है तो कहीं पीने के पानी का ही संकट है। अधिकारियों की मानें तो हर साल की तरह एक अक्तूबर से ही सरकारी खरीद शुरू हो सकती है। सरकार ने किसानों की मांग पर खरीद जल्द शुरू करने के आदेश जारी किए तो अनाजमंडियों में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उधर, डीएफएससी नरेश कुमार का कहना है कि तैयारी शुरू की हुई है, जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



चढूनी बोले, सरकार जीटी रोड पर बैठाकर ही खरीद शुरू करेगी
भाकियू अध्यक्ष गुरनाम चढूनी का कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी सरकार किसानों के संघर्ष के बाद ही खरीद शुरू कराएगी। लगातार मांग के बाद भी अभी तक सरकार ने कोई पहल नहीं दिखाई है। ऐसे में किसानों को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed