फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Registrar dined with students at Bhim Hostel and also listened to their concerns.

Kurukshetra News: भीम छात्रावास में कुलसचिव ने छात्रों संग किया भोजन, समस्याएं भी जानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Registrar dined with students at Bhim Hostel and also listened to their concerns.
कुरुक्षेत्र। छात्रावास में छात्रों के साथ भोजन करते कुलसचिव वीरेंद्र पाल। निदेशक - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रावासों में छात्रों को क्या समस्याएं आ रही है। उन्हें कैसा खाना मिल रहा है। यह जांचने के लिए मंगलवार को कुलसचिव प्रो वीरेंद्र पाल भीम भवन पहुंचे, जहां छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों के साथ मेस में ही खाना खाया। छात्रावास में उनके समक्ष आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

कुलसचिव ने कहा कि किसी भी छात्रावास में छात्र-छात्राओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सभी समस्याओं को दूर किया जा रहा है। छात्रों को अपनी समस्या शांतिपूर्ण माहौल में वार्ड व प्रशासन के अन्य अधिकारियों को बतानी चाहिए। विश्वविद्यालय प्रशासन का हर संभव प्रयास रहता है कि हर समस्या का तत्काल समाधान हो। कुलसचिव के साथ इस दौरान वार्डन डॉ. सचिन यादव, एवं डॉ. विकास भी रहे।
विज्ञापन

सोमवार देर रात को स्पोर्टस छात्रावास व डॉ बीआर अंबेडकर छात्रावास में मेस शुरू न होने से छात्रों ने छात्रावास बैरियर पर आकर रोष जाहिर किया था। हालांकि उसी दौरान मुख्य वार्डन डॉ जसबीर सिंह ने बताया था कि स्पोर्टस छात्रावास नया बना है, जिसमें मेस तैयार की जा रही है। वहीं अगले सोमवार से यहां मेस शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद छात्र शांत हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed