{"_id":"654a9f9a43a5543ef907fc3a","slug":"state-level-sports-competitions-kaithal-and-rohtak-won-in-kho-kho-on-the-second-day-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-8288-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं : दूसरे दिन में खो-खो में कैथल और रोहतक ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं : दूसरे दिन में खो-खो में कैथल और रोहतक ने मारी बाजी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में चल रही पांचवीं राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुई स्पर्धाओं में कड़े मुकाबले देखने को मिले। एथलेटिक्स, खो-खो, स्केटिंग, कबड्डी, रस्साकशी, योग, कुश्ती, कैरम और कसरत जैसी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र बनी रही। जहां प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा तो वहीं प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी भी अपनी बारी की प्रतीक्षा करते नजर आए।
दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में छात्र वर्ग की खो-खो में कैथल ने पहला, रोहतक ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं छात्रा वर्ग में कैथल पहले, फरीदाबाद दूसरे स्थान पर रहा। छात्र वर्ग की कबड्डी में जींद ने पहला, चरखी दादरी ने दूसरा और कैथल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं छात्रा वर्ग में कैथल पहले, सोनीपत ने दूसरा और गुरुग्राम तीसरे स्थान पर रहा। छात्र वर्ग चेस में गुरुग्राम ने पहला, सोनीपत ने दूसरा और रोहतक ने तीसरा स्थान हासिल किया वहीं छात्रा वर्ग में सोनीपत ने पहला, फरीदाबाद ने दूसरा और महेंद्रगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
रस्साकशी में छात्र वर्ग में सिरसा ने पहला, महेंद्रगढ़ ने दूसरा, कैथल ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। वहीं छात्रा वर्ग में सिरसा पहले, कैथल दूसरे और फतेहाबाद तीसरे स्थान पर रहा। एथलेटिक्स छात्र वर्ग में हिसार जींद पहले, सिरसा दूसरे और नूंह तीसरे स्थान पर रहा, जबकि छात्रा वर्ग में हिसार ने पहला, फतेहाबाद ने दूसरा और रोहतक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
पांचवीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 22 जिलों से अंडर 11 आयु वर्ग के 4500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 1700 लड़कियां और 2800 लड़के शामिल है। एथलेटिक्स, खो-खो, स्केटिंग, कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम में हुआ, जबकि योगा का आयोजन महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में किया गया। वहीं कुश्ती का आयोजन शाश्वतानंद आश्रम और कैरम बोर्ड व कसरत का आयोजन ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में किया गया।
प्रतियोगिताओं में हुए कड़े मुकाबले : विनोद कौशिक
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक का कहना है कि प्रदेश भर से 4500 स्कूली खिलाड़ी इस खेलकूद स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं। कई तरह की स्पर्धाओं का आयोजन पांच जगहों पर किया जा रहा है। दूसरे दिन सेमीफाइनल के दौरान कड़े मुकाबले देखने को मिले, जबकि तीसरे दिन से फाइनल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। स्कूली खिलाड़ियों और उनके साथ आए अभिभावकों के लिए रहने से लेकर खाने का इंतजाम किया गया है। किसी भी खिलाड़ी को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।