फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Special yoga being made on Sharad Purnima, people of many zodiac signs will get benefits

Kurukshetra News: शरद पूर्णिमा पर बन रहे विशेष योग, कई राशियों के लोगों को मिलेगा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Special yoga being made on Sharad Purnima, people of many zodiac signs will get benefits
कुरुक्षेत्र। पंडित रामराज कौ​शिक।

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शरद पूर्णिमा पर इस बार चंद्रग्रहण का साया रहेगा। जिसके चलते दिवाली पर्व पर कई राशियों के लोग मालामाल हो सकेंगे। मेष राशि में साल का यह आखिरी चंद्रग्रहण होगा, जो कि 28 अक्तूबर को लगेगा। चंद्रग्रहण रात आठ बजकर 44 मिनट से शुरू होगा और रात एक बजकर दो मिनट पर पूर्ण होगा। इस बार चंद्र ग्रहण के समय बन रहे कई शुभ योग के चलते ग्रहण का अशुभ प्रभाव कम रहेगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामराज कौशिक के अनुसार शरद पूर्णिमा पर वृष और मिथुन सहित चार अन्य राशियों के लोगों को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा। वहीं ग्रहण के समय चंद्रमा भी मेष राशि में होगा और जबकि गुरु पहले से ही वहां विराजमान हैं। इस तरह गुरु और चंद्रमा मिलकर मेष राशि में गजकेसरी योग बना रहे हैं। तुला राशि में स्थित सूर्य, मंगल और बुध की शुभ दृष्टि भी इन पर रहेगी।
विज्ञापन


वहीं ग्रहण के शुरू होते ही सिद्ध योग भी लग जाएगा और शनि भी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में बैठकर शश नामक राजयोग बनाएंगे। जबकि सूर्य और बुध भी तुला राशि में बुधादित्य राजयोग बना रहे हैं। इन सभी शुभ योग के संयोग में लगने वाला चंद्र ग्रहण वृष और मिथुन सहित पांच राशियों के लिए बेहद फलदायी माना जा रहा है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर दो बजकर 52 मिनट से रात्रि दो बजकर 22 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





दोपहर से शुरू होगा सूतक काल : पंडित रामराज कौशिक
ज्योतिषाचार्य पंडित रामराज कौशिक ने बताया कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर से शुरू होगा, यदि इस दिन खीर बनाकर जाती है तो वह दूषित हो जाएगी। सूतक काल के पूर्व आप खीर बना लेते हैं तो भी वह ग्रहण से दूषित होगी। उसे आप ग्रहण के बाद चंद्रमा की रोशनी में रखकर नहीं खा सकते हैं। दूषित खीर आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed