फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six accused of contract theft arrested

शराब के ठेके की टीन तोड़कर 47 हजार चुराने के छह आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Six accused of contract theft arrested
इंद्री रोड पर बने शराब के ठेके की टीन तोड़कर 47 हजार रुपये चुराने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को काबू किया है। ठेके पर कार्यरत सेल्समैन की नींद खुलने पर आरोपी एक बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपये नकदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी अक्षय उर्फ अक्षु, साहिल वासी बोढ़ी, प्रदीप उर्फ दीपा वासी उमरी, पुष्पेंद्र, रोहित व पवन वासी नीलोखेड़ी (करनाल) को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। विक्रम सिंह वासी सेक्टर पांच ने तीन जून को थाना सदर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह इंद्री रोड पर बने शराब के ठेके पर सेल्समैन है। उसके साथ रामनिवास वासी नरवाना (कैथल) भी सेल्समैन है।
विज्ञापन

दो-तीन जून की रात वह और रामनिवास रात को ठेके को अंदर से बंद करके सो गए थे। करीब ढाई बजे पांच-छह लोग ठेके की टीन तोड़कर अंदर घुसे आए। शोर सुनकर उनकी नींद खुली तो वह लोग अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे। उनकी एक बाइक मौके पर ही रह गई थी। ठेके के अंदर रखे सामान की जांच की तो गल्ले से 47 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच सीआईए दो को सौंपी थी। सीआईए दो की टीम ने मामले की जांच करते हुए अक्षय, साहिल, प्रदीप, पुष्पेंद्र, रोहित व पवन कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों से 20 हजार रुपये व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों के जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed