फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Officials inspected Gurukul, Kurukshetra University, and the Bhadrakali Temple.

Kurukshetra News: गुरुकुल-कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और भद्रकाली मंदिर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Officials inspected Gurukul, Kurukshetra University, and the Bhadrakali Temple.
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक नवंबर को कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वीवीआईपी सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आईजी पंकज नैन ने पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन और अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों गुरुकुल कुरुक्षेत्र, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और भद्रकाली मंदिर का निरीक्षण किया, इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में विभिन्न जिलों से आए पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी सतर्कता से निभाएं।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के लिए विभिन्न जिलों से आए पुलिसकर्मियों के साथ जिला पुलिस के महिला और पुरुष जवानों को भी तैनात किया गया है। सुरक्षा ड्यूटियां दिन और रात की शिफ्ट में रहेंगी। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा कारणों से कुरुक्षेत्र शहर में किसी भी कंपनी या व्यक्ति को ड्रोन और ग्लाइडर उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। इस संबंध में थाना प्रभारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed