फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   SHO arrested for taking bribe suspended, DSP to investigate

Kurukshetra News: रिश्वत लेते गिरफ्तार एसएचओ निलंबित, डीएसपी करेंगे जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
SHO arrested for taking bribe suspended, DSP to investigate
कुरुक्षेत्र। आरोपी विनय कुमार
कुरुक्षेत्र। व्यवसायी को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए शहर थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनय कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने विनय कुमार को शुक्रवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। एसपी ने इस मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी है। आरोपी शहर थानेसर के प्रभारी विनय कुमार कोे तीन माह पहले यहां की जिम्मेदारी मिली थी। इससे पहले वह अपराध अन्वेषण शाखा 1 में तैनात था। शिकायतकर्ता अनिल ने आरोप लगाया कि वह सिल्वर सिटी के रहने वाले उनके रिश्तेदार सागर के खिलाफ सिविल मामले में अदालत से नोटिस जारी होने के बाद रिश्वत की मांग रहा था। सागर के विदेश में होने के चलते आरोपी ने उसे कहा कि वह उसकी जगह उनके परिवार वालों को मामले में फंसाकर गिरफ्तार
विज्ञापन

कर लेगा।

आरोपी ने इसके एवज में उससे पांच लाख रुपये की मांग की जिनमें से तीन लाख रुपये वह पहले ही ले चुका था। अब 50 हजार रुपये वीरवार को ले रहा था उसी समय एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed