{"_id":"5f85bdca9a7f0f3c283e0194b1ca897a","slug":"shgmc-thousands-of-young-people-will-be-the-job-of-the-state-chatha","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसजीपीसी बनने से प्रदेश के हजारों युवाओं को मिलेंगी नौकरी : चट्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसजीपीसी बनने से प्रदेश के हजारों युवाओं को मिलेंगी नौकरी : चट्ठा
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 25 Jul 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा में वित्त एवं सिंचाई मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा ने कहा कि हरियाणा में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनने से प्रदेश के हजारों युवाओं व लोगों को नौकरियां मिलेंगी।
राज्य सरकार किसी भी कीमत पर एचएसजीपीसी के मामले में कदम पीछे नहीं हटाएगी। वित्त मंत्री चट्ठा वीरवार को पिपली प्लाट अधोया में सिख संगत को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एचएसजीपीसी के लिए जो कानून बनाया है। उसे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी समझ नहीं पा रहे हैं।
उन्होंने कानून के तहत आने वाले दो बिलों के बारे में कहा कि राज्य सरकार ने कानून बनाते समय हर पहलू पर बारीकि से नजर रखकर काम किया है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने राज्यपाल को फैसला वापस लेने, केंद्र सरकार के पास मामला भेजने की बात कही है। राज्य सरकार बिल को वापस नहीं लेगी और न ही बिल की राष्ट्रपति से कोई चर्चा करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मामले में इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं उठता। कोई उन्हें डिसमिस किया जाता है तो उन्हें इस बात का भी डर नहीं है।
एचएसजीपीसी के मामले में राज्य सरकार किसी भी बात से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि एचएसजीपीसी एडहॉक कमेटी के सदस्यों के नाम जारी कर दिए गए हैं।
कमेटी के सदस्य हरियाणा प्रदेश के गुरुद्वारों का प्रबंध देखेंगे। इस मौके पर पीसीसी सदस्य मंदीप चट्ठा, कांग्रेस के पूर्व शहरी ब्लाक अध्यक्ष राकेश बधवार, पूर्व ग्रामीण ब्लाक प्रधान कर्णजीत सिंह चट्ठा, सरपंच कुलदीप सिंह, पूर्व चेयरमैन गुरदियाल सिंह मुल्तानी, सरपंच ज्ञान सिंह, सरपंच राजा राम, कुलवंत सिंह कागांवाली, सरपंच जीतेंद्र सिंह बबलू, पूर्व सरपंच लखबीर सिंह, बाबा केबल सिंह, दलजीत सिंह, चेयरमैन मुख्तयार सिंह मल, सुखबीर ग्रेवाल, करनैल सिंह, अवतार सिंह, महेंद्र सिंह चीमा, महेंद्र सिंह वडै़च, बलविंद्र कौर, गुरनाम सिंह, हाकम सिंह, सोना राम, बहादर सिंह, जसविंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, सुरेंद्र कौर, सुखचैन सिंह, मस्तान सिंह, अमरजीत कौर, स्वर्ण कौर, सतपाल व अन्य मौजूद थे।