फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shahabad firing case: Mining contractors' old rivalry led to conspiracy, four arrested including main accused

शाहाबाद फायरिंग मामला : खनन ठेकेदारों की पुरानी रंजिश में रची गई साजिश, मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Shahabad firing case: Mining contractors' old rivalry led to conspiracy, four arrested including main accused
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। शाहाबाद क्षेत्र में खनन कारोबार से जुड़े ठेकेदार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-दो ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह वारदात लंबे समय से चली आ रही कारोबारी रंजिश का परिणाम थी।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय सुनील के अनुसार पीड़ित सुनील कुमार उर्फ बंटी और मुख्य आरोपी रोबिन उर्फ मोनू दोनों ही मिट्टी व रेत खनन कारोबार से जुडे हुए हैं। दोनों के बीच पहले से ही ठेके और बोली प्रक्रिया को लेकर प्रतिस्पर्धा और तनाव चल रहा था। पूर्व में एक-दूसरे के ट्रक पकड़वाने जैसी घटनाओं के चलते दोनों के बीच रंजिश और गहरी हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इसी पुरानी दुश्मनी के चलते आरोपी रोबिन ने सुनील कुमार की हत्या की साजिश रची और इसके लिए अन्य आरोपियों को पैसे देकर शामिल किया। योजना के तहत शूटरों ने करीब तीन दिन तक मोटरसाइकिल पर पीड़ित की गतिविधियों पर नजर रखते हुए रेकी की और पूरी जानकारी एकत्र की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेकी के लिए आरोपियों ने अगल मोटरसाइकिल का प्रयोग किया व वारदात को अंजाम देने के लिए दूसरी मोटरसाइकिल पर खनन साइट पहुंचे और नाम पूछने के बाद 32 बोर के पिस्तौल से फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
डीएसपी ने बताया कि अब तक की जांच में मुख्य आरोपी रोबिन उर्फ मोनू सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि मामले की आगे की कड़ियों और साजिश के अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके। अभी मामले की जांच जारी है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी रोबिन इन शूटरों के संपर्क में कैसे आया व कितने रुपये में इनकी डील हुई थी।



मामला विवरण
31 मई की रात शाहाबाद के जलेबी पुल के पास अज्ञात हमलावरों ने सुनील कुमार उर्फ बंटी पर गोली चलाई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को पहले शाहाबाद अस्पताल और बाद में मोहाली रेफर किया गया था। घटना के बाद पीड़ित के साथी संजीव कुमार की शिकायत पर थाना शाहाबाद में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed