फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sahadev Radhan was crowned the head of the Bar Association.

Kurukshetra News: सहदेव रढान के सिर सजा बार एसोसिएशन की चौधर का ताज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Sahadev Radhan was crowned the head of the Bar Association.
कुरुक्षेत्र। जिला बार एसोसिएशन की चौधर आखिरकार अधिवक्ता सहदेव रढान के सिर सज गई है। उन्होंने 1139 वोट हासिल किए और विरोधी प्रत्याशी विक्रम शर्मा को 259 वोटों से हरा दिया। विक्रम शर्मा को 880 वोट मिले तो वहीं 2026 मतदाताओं में से सात ने दोनों के ही विरोध में नोटा को मत दिया है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के इस चुनाव में दोनों ही पैनल असमंजस में आ गए हैं। जहां प्रधान पद पर सहदेव रढान विजेता रहे तो वहीं उनके बाकी पैनल से महज खजांची पद पर पियूष गोयल ही जीत पाए हैं जबकि बाकी सभी पदों पर विक्रम शर्मा पैनल ने बाजी मारी है। अब एसोसिएशन में दोनों ही पैनल का दबदबा रहने की संभावना जताई जाने लगी है।
विज्ञापन

चुनाव सुबह आठ बजे शुरू हुए थे और साढ़े चार बजे तक मतदान हुआ। पांच बजे बाद मतगणना के लिए ईवीएम खोली गई। देर शाम तक चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता विनय मोहन आश्री ने परिणाम घोषित किए। जैसे ही चुनाव परिणाम आए तो विजेताओं का उनके समर्थकों ने स्वागत किया। फूल मालाओं से स्वागत के साथ कंधों पर बैठाकर जीत का जश्न मनाया। मिठाई भी बांटी। देर रात तक बार परिसर में जश्न मनाया जाता रहा तो एक-दूसरे को बधाई दी जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

375 महिलाओं सहित कुल 2238 मतदाता सूचीबद्ध थे, जिनमें से 2026 ने मतदान किया। पुलिस की सुरक्षा में मतदान शांतिपूर्ण रहा।
चुनाव मैदान में चार महिलाओं सहित 15 प्रत्याशी उतरे थे। चुनाव में महासचिव पद पर तीन प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला रहा। इनमें विक्रम सिंह ने 857 मत लेकर सहदेव रढान के आलोक शर्मा को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed