फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Section that cheats in the name of a job

Kurukshetra News: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला धरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Section that cheats in the name of a job
कुरुक्षेत्र। थाना केयूके की टीम ने नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजू कुमार निवासी थडोली के रूप में हुई है।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 मार्च को थाना केयूके पुलिस में दी शिकायत में अनमोल निवासी ज्योतिसर जिला कुरुक्षेत्र ने बताया था कि वह कुरुक्षेत्र में गुरमीत डीजे वाले के साथ काम करता है। आठ मार्च को उसके मामा के पास संजू निवासी थडोली ने फोन करके कहा कि वह उसके भांजे की डीसी रेट पर नौकरी लगवा देगा। इसके लिए उसको 50 हजार रुपये देने होंगे। इसके लिए आरोपी कागजों के साथ उसे चंडीगढ़ बुलाया और बातों में फंसाकर उसका एटीएम कार्ड लेकर खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से छह हजार रुपये की नकदी, छह मोबाइल व एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन



विदेश भेजने के नाम लाखों की धोखाधङी करने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में जश्नप्रीत निवासी भाईरूपा जिला बठिंडा पंजाब हाल निवासी वुड गैलड़ सोसायटी खरड मोहाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत सात दिसंबर को गुलशन शर्मा उर्फ भूषण शर्मा निवासी उचाना जिला करनाल ने थाना सदर थानेसर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह जनवरी 2023 में जर्मनी से भारत वापस आया था। उसके बाद से अपने गांव में ही रहता है और फिर से विदेश जाना चाहता था । उसके गांव के प्रिंस व सूर्या प्रकाश भी विदेश जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने जश्नप्रीत से मुलकात की। उसने कहा कि वह उनको 24-24 लाख रुपये में वर्क वीजा पर एक महीने में कनाडा भेज देगा। उसने कहा कि आधे रुपये पहले और बाकी के रुपये बाद में देने होंगे। इसके बाद उसने आरोपी द्वारा मांगे गये कागजात दे दिए। आरोपी ने उनको फोन करके बताया कि कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में उसका एक साथी है उसको जाकर रुपये दे दें। आरोपी द्वारा बताए पते पर अनाजमंडी में उनको सुनील कुमार मिला, जिसको उन्होंने करीब आठ लाख 90 हजार रुपये दे दिए। जिसने अपने लैटर पेड पर लिखकर उनको रसीद दी। कुछ समय बाद आरोपी ने उनको फोन पर टिकट व वीजा भेजा तथा रुपये की मांग की। उन्होंने आरोपी द्वारा दिए गए खाते में अलग-अलग तारीखों में करीब 30 लाख रुपये जमा किए। अब आरोपी न तो रुपये वापस कर रहे हैं और न ही उनको विदेश भेज रहे हैं, जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज करके जांच की गई। जांच के दौरान उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed