{"_id":"696fe480b44df612850fd01b","slug":"second-accused-in-rajesh-murder-case-still-at-large-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-148895-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: राजेश हत्याकांड में दूसरा आरोपी गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: राजेश हत्याकांड में दूसरा आरोपी गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मोहाली के फाइनेंसर राजेश चोपड़ा की हत्या के मामले में दूसरा आरोपी अभी भी राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की पकड़ से बाहर है। मुख्य आरोपी मोनू उर्फ लुक्का को पुलिस ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश करने के बाद चार दिन के रिमांड पर लिया है।
मोहाली सेक्टर-79 निवासी 58 वर्षीय राजेश चोपड़ा का शव 15 जनवरी को शाहाबाद-अंबाला जीटी रोड पर अमन होटल के सामने दंगल ग्राउंड के समीप रेलवे लाइन के पास मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर कई गहरे चाकू के घाव पाए गए थे। परिजनों ने राजेश के सहयोगी मोनू पर शक जताया था, जो उनके वित्तीय लेन-देन संभालता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि 14 जनवरी की रात राजेश और मोनू फाजिल्का जाने के लिए निकले थे। रास्ते में चंडीगढ़ में पार्टी हुई, जहां शराब और अन्य लोगों की मौजूदगी रही। मामूली कहासुनी के बाद मोनू ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर गुस्से में राजेश की हत्या कर दी। हत्या के बाद मोनू ने शव को राजेश की कार से शाहाबाद के खदान क्षेत्र में फेंक दिया और भाग गए।
विज्ञापन
जीआरपी कुरुक्षेत्र के प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी मोनू को चार दिन के रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मामले में जरूरत पड़ने पर सीन रिक्रिएट भी करवाया जाएगा। आरोपी से रिमांड के दौरान अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा।