फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sarvakarmachari Sangh made strategy, demonstrations will be held block wise

Kurukshetra News: सर्वकर्मचारी संघ ने बनाई रणनीति, ब्लॉक अनुसार होंगे प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sarvakarmachari Sangh made strategy, demonstrations will be held block wise
कुरुक्षेत्र। हड़ताल की रणनीति बनाने के लिए बैठक में चर्चा करते एसकेएस पदा​धिकारी व सदस्य। विज्ञ
कुरुक्षेत्र। विभिन्न मांगों के लिए 9 जुलाई को की जाने वाली हड़ताल को सफल बनाने के लिए सर्वकर्मचारी संघ ने रविवार को बैठक कर रणनीति बनाई। जिला प्रधान ओमप्रकाश की अगुवाई में हुई बैठक में विशेष तौर से राज्य कमेटी की ओर से संदीप सांगवान राज्य उप महा सचिव सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा पहुंचे जबकि संचालन जिला सचिव अनिल कुमार सीटू ने किया। बैठक में तय किया गया कि सभी ब्लाॅकों में कर्मचारी धरना व प्रदर्शन करेंगे। पिहोवा में जनस्वास्थ्य कार्यालय के सामने 10 बजे से चार बजे तक बैठेंगे।
विज्ञापन

शाहाबाद में हुड्डा पार्क जीटी रोड के साथ तथा लाडवा में जनस्वास्थ्य कार्यालय व थानेसर में उपायुक्त कार्यालय के सामने 10 बजे से 4 बजे तक बैठेंगे। संदीप सांगवान व ओमप्रकाश ने संयुक्त रूप से बताया कि कर्मचारियों व मजदूर वर्ग मांगों को लेकर 9 जुलाई को हड़ताल पर रहेंगे। बैठक में महावीर दहिया, दयानंद, वीरेंद्र सिंह जिला प्रधान अध्यापक संघ, सुदर्शन कुमार, पिंकी जिला प्रधान आशा कर्मी, मनजीत कौर, रोशनी देवी मिड-डे मील, रोशन लाल फौजी, सुनील रत्न, जितेन्द्र बंसल रिटायर कर्मचारी संघ, लाल देवी ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन



ये हैं मुख्य मांगें
- मजदूर विरोधी लेबर कोड्स बिल रद्द किए जाएं
- सरकारी विभागों में ठेकाप्रथा व नीजिकरण बंद किया जाए।
- सभी प्रकार के अस्थाई कर्मचारी व स्कीम/परियोजनाओं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मैस वर्कर सहित को स्थाई किया जाए
- हरियाणा कौशल रोजगार निगम से हटाए गए कर्मचारियों को वापस नौकरी में लिया जाए।
- पीएफआरडीए को वापस लिया जाए।
- एनपीएस व यूपीएस को रद्द करके पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए।
- पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग का पूरा लाभ मिले। हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित हो।
- न्यूनतम वेतन 26000 रुपये लागू किया जाए, सरकारी विभागों में खाली पदों पर योग्यता के आधार पर स्थाई भर्तियां की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed