{"_id":"617084bd1610f023cd111141","slug":"sad-will-support-inld-candidate-in-ellenabad-by-election-chandumajra-kurukshetra-news-knl871468143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा बोले-ऐलनाबाद उपचुनाव में इनेलो का समर्थन करेगा शिअद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा बोले-ऐलनाबाद उपचुनाव में इनेलो का समर्थन करेगा शिअद
Thu, 21 Oct 2021 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:36 AM IST
सार
कुरुक्षेत्र में बुधवार को आनंदपुर साहिब, पंजाब के पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा पहुंचे। यहां उन्होंने दावा किया कि वे ऐलनाबाद उपचुनाव में इनेलो के पक्ष में समर्थन जुटाएंगे। इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने किसान हित में त्यागपत्र दिया था। वे उनका समर्थन करेंगे। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल ऐलनाबाद उपचुनाव में इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला का समर्थन करेगा। ये दावा पार्टी के शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय वरिष्ठ उप प्रधान एवं आनंदपुर साहिब (पंजाब) के पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने किया। वे बुधवार को कुरुक्षेत्र प्रचार प्रसार के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के सभी पदाधिकारियों की ड्यूटी ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए लगा दी गई है। सभी कार्यकर्ता शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष जत्थेदार शरणजीत सिंह सौथा और प्रदेश प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना के नेतृत्व में गांवों में जाकर जनसंपर्क करेंगे।
ये भी पढ़ें-चरखी दादरी: प्रेम प्रसंग में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई, 200 मीटर दूर मिला किशोरी का शव
भाजपा सरकार पर साधा निशाना
प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि किसान आंदोलन के लिए अपने विधायक पद का त्याग करने वाले अभय सिंह चौटाला के समर्थन में हर किसी को आना चाहिए। प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप पड़ी है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है, महंगाई ने आमजन की कमर तोड़कर रख दी है। पिछले 10 माह से तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसान सड़कों पर बैठे हैं और प्रदेश सरकार उनकी पैरवी करने में बुरी तरह से असफल साबित हो रही है।