{"_id":"6170619ceae86c30740adb6c","slug":"love-affair-the-young-man-jumped-in-front-of-the-train-the-dead-body-of-the-teenager-was-found-from-the-field-charkhidadri-news-hsr6149416123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: प्रेम प्रसंग में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई, 200 मीटर दूर मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: प्रेम प्रसंग में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई, 200 मीटर दूर मिला किशोरी का शव
Thu, 21 Oct 2021 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, चरखी दादरी
अमर उजाला ब्यूरो, चरखी दादरी
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:06 AM IST
सार
चरखी दादरी में प्रेम प्रसंग में प्रेमी जोड़े के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक बालिग था और लड़की नाबालिग। युवक ने जहां ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दी, वहीं, लड़की का शव उससे 200 मीटर की दूरी पर खेत में मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर आई और दोनों की पहचान कर परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चरखी दादरी के फतेहगढ़ और मानहेरू के बीच स्थित रेवाड़ी-हिसार रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह युवक का शव बरामद हुआ। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और पास के खेत से किशोरी का शव बरामद हुआ है। युवक की मौत ट्रेन चपेट में आने से और किशोरी की मौत संदिग्ध हालात में होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दादरी जीआरपी प्रभारी सुशील कुमार के अनुसार प्राथमिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या का लग रहा है। बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि मानहेरू यार्ड के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है।
ये भी पढ़ें-शर्मनाक: फेसबुक दोस्त से शादी के चक्कर में कर दी पत्नी की हत्या, जिस पत्नी को मारा उससे भी फेसबुक पर ही हुआ था प्यार
सुबह घूमने के नाम पर घर से निकला था युवक
सूचना के बाद जब जीआरपी टीम मौके पर पहुंची, तब युवक के शव से करीब 200 मीटर दूर खेत में एक किशोरी का शव भी पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अख्त्यारपुरा निवासी पुरुषोत्तम (23) के रूप में हुई। वहीं, मृतक किशोरी की उम्र करीब साढ़े 17 साल है और वह भिवानी के एक गांव की रहने वाली थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक युवक धारेडू अपनी बहन के पास रहता था और सुबह पांच बजे घूमने का नाम लेकर घर से निकला था। मृतक की शनाख्त होने के बाद करीब साढ़े 11 बजे उसके परिजनों को सूचना मिली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-रणनीति में बदलाव: हरियाणा में धार्मिक और निजी कार्यक्रमों में भाजपा-जजपा नेताओं के आने पर विरोध नहीं करेंगे किसान, रखी ये शर्त
भोपाल गया हुआ था युवक का परिवार
बताया जा रहा है कि मृतक युवक के माता-पिता और भाई चाचा के पास भोपाल गए हुए थे और बुधवार शाम तक वे नहीं लौटे थे। जीआरपी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि मृतक युवक का पोस्टमार्टम वीरवार सुबह करवाया जाएगा। जीआरपी ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। भिवानी सदर थाना पुलिस ने भिवानी अस्पताल में किशोरी का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। भिवानी पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।