फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   RSS's enlightened citizen seminar will be held on 28th in Kurukshetra University.

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 28 को होगी आरएसएस की प्रबुद्व नागरिक गोष्ठी

Sun, 22 Feb 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 22 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
RSS's enlightened citizen seminar will be held on 28th in Kurukshetra University.
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष के चलते 28 फरवरी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आरएसएस की ओर से प्रबंद्व नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से 400 से ज्यादा शिक्षाविद्व व अन्य प्रबुद्ध लोग शामिल होंगे। गोष्ठी को मुख्य तौर पर आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से लेकर 12:30 बजे तक आयोजित होने वाली इस गोष्ठी में शामिल होने के लिए मोहन भागवत एक दिन पहले ही 27 फरवरी को देर शाम धर्मनगरी पहुंच जाएंगे। उनके स्वागत व गोष्ठी के आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर जोरों से तैयारियां की जा रही है। गोष्ठी में प्रदेश की सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से लेकर पूर्व कुलपति, सेवानिवृत आइएएस, एचसीएस व शिक्षाविद्व शामिल होंगे। संघ की ओर से शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है, जिसके चलते अलग-अलग सात प्रमुख आयोजन किए जा रहे हैं। इनमें एक मुख्य आयोजन प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी भी शामिल है। यह चौथा मौका होगा जब संघ मोहन भागवत धर्मनगरी में पहुंचेंगे। संघ पदाधिकारियों की मानें तो वे यहां वे गोष्ठी में खास संदेश देंगे। धर्मनगरी आरएसएस का भी केंद्र रही है। यहीं पर संघ के दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर ने ही श्रीमद् भगवदगीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की नींव रखी थी, जिसके बाद यहां आरएसएस की गतिविधियां जारी रही। अब तक यहां माधव सदाशिव गोलवलकर, राजू भैया व केएस सुदर्शन भी आ चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed