फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rotary Club donated books to Khalsa School library

Kurukshetra News: रोटरी क्लब ने खालसा स्कूल की लाइब्रेरी को दी किताबें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Rotary Club donated books to Khalsa School library
शहाहाबाद। प्राचार्य को किताबें भेंट करते रोटरी सदस्य। विज्ञ​प्ति
शाहाबाद। रोटरी क्लब ने खानेवाल खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की लाइब्रेरी को 100 किताबें दान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी प्रधान डॉ. आरएस घुम्मन ने की। उन्होंने कहा कि पुस्तकें बच्चों की सोच, कल्पनाशक्ति और ज्ञान को विस्तार देने का सबसे बड़ा साधन हैं। एक अच्छी पुस्तक इंसान का जीवन बदल सकती है और रोटरी क्लब का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को हर संभव सहयोग देना है। रोटरी के वरिष्ठ सदस्य प्रितपाल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आज के समय में जब बच्चे मोबाइल और इंटरनेट पर अधिक निर्भर हो रहे हैं, ऐसे में लाइब्रेरी की संस्कृति को मजबूत करना आवश्यक है।
विज्ञापन

किताबें बच्चों में अनुशासन, समाज और संस्कृति के प्रति गहरी समझ विकसित करती हैं। रोटरी सचिव विक्रम गुप्ता ने बताया कि यह पहल क्लब के सेवा कार्यों की श्रृंखला का हिस्सा है और आगे भी शिक्षा व समाज हित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। प्रिंसिपल गुरमीत सिंह ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्कूल प्रधान जितेंद्र भिंडर, राज कुमार गर्ग, डॉ. एसएस आहूजा, संदीप ऋषि मौजूद रहे।

शहाहाबाद। प्राचार्य को किताबें भेंट करते रोटरी सदस्य। विज्ञप्ति

शहाहाबाद। प्राचार्य को किताबें भेंट करते रोटरी सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed