फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rohtak defeated Kurukshetra team by five wickets

Kurukshetra News: रोहतक ने कुरुक्षेत्र की टीम को पांच विकेट से हराया

Sun, 20 Jul 2025 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 20 Jul 2025 03:41 AM IST
विज्ञापन
Rohtak defeated Kurukshetra team by five wickets
कुरुक्षेत्र। गुरुग्राम के सुल्तानपुर क्रिकेट ग्राउंड में 19 जुलाई को खेले गए अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में कुरुक्षेत्र की टीम को हार का सामना करना पड़ा। रोहतक की टीम ने कुरुक्षेत्र को पांच विकेट से हराया और टूर्नामेंट के अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया।
विज्ञापन



क्रिकेट कोच दिनेश यादव ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए कुरुक्षेत्र की टीम 43.5 ओवर में 159 रन ही बना सकी। टीम की ओर से भारत यादव ने सबसे अधिक 59 रन बनाए और पारी को संभालने की कोशिश की। करण कुमार ने 27 और निर्मन जुनेजा ने 26 रनों का योगदान दिया। हालांकि टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।
विज्ञापन


रोहतक की गेंदबाजी में इशांत भारद्वाज सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 7.5 ओवर में 32 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। राहुल राठी ने दो विकेट लिए जबकि शुभम लांबा और विष्णु चौधरी ने एक-एक विकेट लेकर कुरुक्षेत्र की बल्लेबाजी को बांधकर रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहतक की टीम ने आक्रामक शुरुआत की और मात्र 25.5 ओवर में ही पांच विकेट खोकर 163 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। रोहतक की ओर से आशीष सिवाच ने 67 रन और सर्वेश रोहिल्ला ने 55 रन की तेज पारियां खेलीं। तेजेंदर ओहिल्यान ने नाबाद 13 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई। कुरुक्षेत्र की ओर से हर्ष शिवचरण शर्मा ने दो विकेट लिए जबकि विशाल सिंह, अंश राजपूत ने भी एक-एक विकेट चटकाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस हार के साथ कुरुक्षेत्र की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। कोच दिनेश यादव ने खिलाड़ियों को हमेशा मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि खेल को जीत-हार से नहीं हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed