फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   road accident, one man died

सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
road accident, one man died
पिपली जीटी रोड पर मनमोहन सिंह पेट्रोल पंप के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव मोरथला निवासी संदीप कुमार ने कहा कि वह और उसका दोस्त प्रिंस किसी काम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर शाहाबाद आए थे और काम समाप्त होने के बाद अपने गांव मोरथला के लिए चले थे। जब वह मनमोहन सिंह पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उसी समय अंबाला की ओर से एक टैंपू पुल से नीचे सर्विस लाइन पर आया और सीधी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सहित वे दोनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। मौके का फायदा उठाकर टैंपू चालक फरार हो गया। एंबुलेंस के द्वारा उन्हें इलाज के लिए शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां प्रिंस कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed