{"_id":"58582a7b4f1c1b774fe39793","slug":"road-accident-one-dead-dumper-tyre-police-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी से भरे डंपर के टायरों में फंसा युवक, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी से भरे डंपर के टायरों में फंसा युवक, मौत
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ठोल के समीप मिट्टी से भरे डंपर के टायर के नीचे दबने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामवासियों ने बताया कि बाइक पर सवार गुरप्रीत सिंह वासी ठोल गांव से बस स्टैंड की ओर आ रहा था। अज्ञात वाहन के टकराने से वह सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
तभी गांव झांसा की ओर से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने गुरप्रीत सिंह को चपेट में ले लिया। जिससे गुरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि गुरप्रीत सिंह डंपर के पिछले टायरों के बीच फंस गया तथा काफी मशक्कत के बाद भी जब उसका शव डंपर के टायरों के बीच से नहीं निकला तो दो जेबीसी मशीन की सहायता से भी डंपर को उठाने का प्रयास किया गया लेकिन अंत में पावरजैक की सहायता से डंपर के पिछले हिस्से को उठा कर शव को निकाला गया। थाना प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि ग्रामवासियों ने ठोल बस स्टैंड पर हादसे की सूचना दी थी जब वे मौके पर पहुंचे तो गुरप्रीत सिंह वासी ठोल का शव डंपर के पिछले डायर में फंसा हुआ था। बड़ी मशक्कत के बाद शव को डंपर के टायरों से निकाला गया। इस मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन