फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Recitation of Sukhmani Sahib today in memory of farmer Shubhakaran at Tukar Border

Kurukshetra News: ट्यूकर बॉर्डर पर किसान शुभकरण की याद में सुखमणि साहिब का पाठ आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Recitation of Sukhmani Sahib today in memory of farmer Shubhakaran at Tukar Border
पिहोवा/इस्माईलाबाद। आज वीरवार को ट्यूकर बॉर्डर पर खनोरी बॉर्डर पर शहीद हुए युवा किसान शुभकरण की याद में श्रद्धांजलि समागम आयोजित किया जाएगा। इस समागम की पूर्व संध्या पर किसानों की ओर से ट्यूकर बॉर्डर पर तैयारी की गई। सुबह करीब 10 बजे आसपास के किसान बॉर्डर पर एकत्रित हुए। उन्होंने किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाकियू शादीपुर के प्रधान बूटा सिंह ने बताया कि दोपहर को सभी किसानों ट्यूकर बॉर्डर पर पुल पर पड़ी गंदगी को उठाया गया। साथ ही पुल और उसके आसपास सफाई अभियान चलाया गया। आज वीरवार को सुबह 11 बजे शुभकरण की आत्मिक शांति के लिए सुखमणि साहिब का पाठ किया जाएगा। इस पाठ का भोग डालने के बाद लंगर बरताया जाएगा।बताया कि इस समागम में आसपास के किसान और मजदूर शामिल होंगे। इलाके की संगत की ओर से यह समागम आयोजित किया जा रहा है। उनकी ओर से शुभकरण के परिवार को भी समागम में शामिल होने का संदेश दिया गया है। सभी किसानों को शुभकरण के परिवार या कोई सदस्य के समागम में शामिल होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

बता दें कि किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए प्रशासन की ओर से शंभू बार्डर की तर्ज पर किलेबंदी की गई थी, जो अभी भी जारी है। यहां से पंजाब की ओर आवाजाही पूरी तरह से बंद है। यहीं नहीं इस्माईलाबाद के कुम्हार माजरा बार्डर को भी अभी सील किया हुआ है। हालांकि यहां दो पहिया वाहनों को निकलने के लिए राहत दी हुई है, लेकिन पुलिस व अर्ध सैनिक बलों के जवान पूरी निगरानी के साथ तैनात है। हालांकि अभी पंजाब व हरियाणा को छोड़कर अन्य राज्यों के किसानों की ओर से ही दिल्ली कूच का एलान किया हुआ है। ऐसे में यहां पंजाब सीमा पर फिलहाल शांति है, लेकिन जवान किसानों की हर गतिविधि पर निगाहें टिकाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed