{"_id":"68ded6fb0ad09e974e011363","slug":"ramayana-teaches-patience-and-walking-on-the-path-of-truth-saini-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-143171-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामायण सिखाती है धैर्य व सच्चाई के रास्ते पर चलना : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामायण सिखाती है धैर्य व सच्चाई के रास्ते पर चलना : सैनी
विज्ञापन
लाडवा। लाडवा में श्रीराम हनुमान रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में श्रीराम को तिलक करते
लाडवा। भगवान श्री राम के आदर्श हमारे जीवन को सही दिशा देते हैं। रामायण हमें यह सिखाती है कि धैर्य, मर्यादा, भाईचारे और सच्चाई के रास्ते पर चलकर ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। आज के इस पावन पर्व पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने जीवन से बुराइयों को दूर करेंगे और समाज में अच्छाई, भाईचारे व प्रेम का संदेश फैलाएंगे। ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने व्यक्त किए।
वे वीरवार को ठाकुरी देवी स्कूल लाडवा के सामने श्रीराम हनुमान रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और गदा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्री राम की महाआरती की और समिति को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि दशहरे का संदेश है कि चाहे बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंतत: उसका नाश निश्चित है और सत्य व धर्म की हमेशा जीत होती है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार भी श्री राम के आदर्शों पर चलकर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ विकास कार्य करवा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ दिनों से ठाकुरी देवी स्कूल के सामने भव्य रामलीला मंचन किया जा रहा है। आज शहर में भव्य शोभायात्रा निकालने के बाद रामकुंडी में शिवाला रामकुंडी पर दशहरा पर्व मनाया गया। उन्होंनेे कहा कि शुक्रवार को केडीबी मेला ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नए आपराधिक कानूनी के सकारात्मक परिणामों पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। ये कानून अंग्रेजों के समय से अभी तक देश में चले आ रहे थे, जिन्हें समाप्त करके देश के नए कानून लागू किए हैं। देश में सबसे पहले लागू करने वाला प्रदेश हरियाणा है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, डॉ. अशोक निर्मल, सुशील गर्ग, जोगध्यान, कुश गर्ग, घनश्याम कंबोज, प्रधान राजेश वर्मा, हेमंत सैनी, नरेश गर्ग, अनिल मलिक, राकेश गर्ग, विपिन कंबोज, अमित सिंहल, इशू कंबोज, रणित कंबोज, देवराज राजू, सोमनाथ सोमी, राजेश अरोड़ा, पंकज, विपिन शर्मा, राकेश कंबोज, सुमित सिंहल, योगेंद्र कुमार मौजूद रहे।