{"_id":"66e21ac64220fe0dc70abc04","slug":"rajasthan-and-gujarat-government-should-pay-attention-to-adibradi-scheme-arjun-ram-meghwal-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-123926-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान व गुजरात सरकार आदिब्रदी योजना पर दे ध्यान : अर्जुन राम मेघवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान व गुजरात सरकार आदिब्रदी योजना पर दे ध्यान : अर्जुन राम मेघवाल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आदिबद्री योजना को देखकर खूब सराहना की। वे आदिब्रदी योजना को देखने के लिए पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा में आदिबद्री योजना को लेकर अच्छा काम किया जा रहा है और इसको राजस्थान में भी इसी तरह किया जाना चाहिए। उन्होंने इस योजना को केंद्र सरकार में रखने का आश्वासन भी दिया और कहा कि सरस्वती हमारी विरासत का केंद्र है और यह युगों से बह रही है। पिछले साल सरस्वती का जल हरियाणा से होते हुए अनूपगढ़ गंगानगर के रास्ते पाकिस्तान बॉर्डर तक पहुंचा था, जिसकी वजह से राजस्थान के लोगों को पानी मिल पाया था, इसको लेकर लोगों में काफी खुशी भी देखी गई थी।
उन्होंने बताया कि इसरो की ओर से भी पाया गया है कि हरियाणा, गुजरात, राजस्थान का यही क्षेत्र सरस्वती का प्राचीनतम क्षेत्र है और सरस्वती नदी के किनारे ही महाभारत का युद्ध लड़ा गया था। अब राजस्थान व गुजरात सरकार को भी इस योजना पर ध्यान देना चाहिए, ताकि प्राचीनतम नदी को पुनर्जीवित किया जा सके।