फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   rain, weather, air, weather, kurukshetra

तेज हवा के साथ आई बारिश, किसान चिंतित

Thu, 09 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Thu, 09 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
rain, weather, air, weather, kurukshetra
wheat crop - फोटो : अमर उजाला

बुधवार रात्रि तेज हवा के साथ आई बारिश से ठंडक बढ़ गई वहीं वीरवार को भी तेज हवा के साथ आई बारिश ने किसानों की परेशानी  बढ़ा दी है। जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवा चलने से किसानों की खड़ी गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। जिससे फसल में नुकसान होने की आशंका बन गई है।

विज्ञापन


किसान रामकुमार, सोहन लाल, धर्मवीर, संजीव कुमार, बलदेव जलबेहडा आदि ने बताया कि मौसम का कहर गेहूं की पर पड़ने से गेहूं निकासी कम होने के आसार बन गए है। किसानों ने बताया कि बुधवार रात्रि तेज हवा के साथ आई हल्की बूंदाबांदी से ही गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने हाल ही में गेहूं में सिंचाई की थी उन किसानों को ज्यादा नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल खेतों में बिछ जाने से निकासी का खासा असर पड़ेगा।
विज्ञापन


किसानों ने सरकार से मांग की है कि फसल की स्पेशल गिरदावरी करवा किसानों को नुकसान के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। उधर कृषि उप दिनेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि किसानों को कृषि वैज्ञानिकों के संपर्क में रहना चाहिए। तीन दिन पहले ही मौसम खराब होने की संभावना जताई जाने लगी थी, इसके बावजूद अनेक किसान जानकारी के अभाव के चलते फसल में पानी दे देते है। ऐसे मौसम में किसानों को गेहूं के खेत में पानी नहीं खड़े होना देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed